कटिहार, मुजफ्फरपुर और जयनगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा, देखें नंबर और टाइम-टेबल

सांकेतिक फोटो
Holi Special Trains: होली के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में 1500 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत नार्थ ईस्ट रेलवे ने कटिहार, मुजफ्फरपुर, जयनगर और गोरखपुर जैसे रूटों पर 5 जोड़ी विशेष ट्रेनों के शेड्यूल जारी किए हैं. इससे घर जाने वाले लोगों को कंफर्म टिकट और आरामदायक सफर मिल सकेगा.
Holi Special Trains: होली के त्योहार पर घर जाने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. पिछले साल की 1144 ट्रेनों के मुकाबले इस बार रेलवे ने देशभर में करीब 1500 स्पेशल ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखा है. इसी कड़ी में नार्थ ईस्ट रेलवे ने शुरुआती तौर पर पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है. यह अलग-अलग रूटों पर छह-छह फेरे लगाएंगी. आने वाले दिनों में यात्रियों की मांग को देखते हुए और भी अतिरिक्त ट्रेनों का ऐलान किया जा सकता है.
यात्रियों के लिए सफर बनेगा आसान
बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए प्रमुख ट्रेनों में नारंगी-गोरखपुर स्पेशल 19 फरवरी से 26 मार्च तक हर गुरुवार को चलेगी. वापसी में यह हर शुक्रवार को गोरखपुर से खुलेगी. कटिहार-अमृतसर स्पेशल 18 फरवरी से 25 मार्च तक हर बुधवार को कटिहार से रवाना होगी और शुक्रवार को अमृतसर पहुंचेगी. अमृतसर से इसकी वापसी हर शुक्रवार को तय की गई है. ये ट्रेनें लंबी दूरी के यात्रियों के लिए सफर को काफी आरामदायक बनाएंगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
उत्तर बिहार के यात्रियों को फायदा होगा
पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने के लिए डिब्रूगढ़-जयनगर स्पेशल 17 फरवरी से 24 मार्च तक हर मंगलवार को डिब्रूगढ़ से चलेगी और बुधवार को जयनगर से वापस लौटेगी. न्यू जलपाईगुड़ी-मुजफ्फरपुर स्पेशल 21 फरवरी से 28 मार्च तक हर शनिवार को चलेगी, जो उसी दिन शाम को मुजफ्फरपुर पहुंचेगी और रात में ही वापस न्यू जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो जाएगी. इन ट्रेनों के चलने से उत्तर बिहार के यात्रियों को सीधा फायदा होगा.
किशनगंज-लालकुआं स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी से 26 मार्च तक हर गुरुवार को किशनगंज से खुलेगी और शुक्रवार को लालकुआं पहुंचेगी. वापसी में यह हर शुक्रवार को निकलेगी. रेलवे की इस पहल से न केवल ट्रेनों में सीट की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि होली के समय होने वाली अफरातफरी में भी कमी आएगी. यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के समय और ठहराव की पूरी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ काउंटर से ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : मार्च 2026 तक बिदुपुर तक दौड़ेगी गाड़ियां, बिहार की नई लाइफलाइन, 100 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




