ePaper
Live Updates

Swatantrata Diwas 2020, Bihar Updates: बिहार में सादगी के साथ मना आजादी का जश्न, देखें झंडोत्तोलन की तस्वीरें और वीडियो...

Updated at : 15 Aug 2020 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
Swatantrata Diwas 2020, Bihar Updates: बिहार में सादगी के साथ मना आजादी का जश्न, देखें  झंडोत्तोलन की तस्वीरें और वीडियो...

Independence Day 2020: आज भारत अपनी आजादी का 74वां वर्षगांठ (74th independence day) मना रहा है. वैश्विक संक्रमण कोरोना से बचाव के मद्देनजर आज का स्वतंत्रता दिवस 2020 उत्सव बेहद सादगी के साथ मनाया जाने वाला है. राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में इसे सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए मनाने की तैयारी है.वहीं आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी सारे कार्यक्रम सामान्य रूप से ही संपन्न करने की तैयारी की गई है. बिहार के मुख्यमंत्री आज यहां कुछ चुनिंदा अतिथियों की उपस्थिति में झंड़ोत्तोलन करेंगे.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:18 PM. 15 Aug 201:18 PM. 15 Aug

राबड़ी देवी ने अपने पटना आवास पर झंडोत्तोलन किया

बिहार की भूतपूर्व मुख्यमंत्री व राजद नेत्री राबड़ी देवी ने अपने पटना आवास पर झंडोत्तोलन किया. इस दौरान कार्यक्रम में राजद के कई नेता,कार्यकर्ता व राबड़ी देवी के पुत्र व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी शामिल थे.

1:18 PM. 15 Aug 201:18 PM. 15 Aug

बक्सर के किला मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह

बक्सर के किला मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया. स्थानिय जिला पदाधिकारी ने मुख्य समारोह स्थल में परेड की सलामी ली व झंडोत्तोलन किया.

12:14 PM. 15 Aug 2012:14 PM. 15 Aug

मधुबनी जिले में झंडोत्तोलन समारोह

बिहार के मधुबनी जिले में आज सादगी के साथ झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया. मधुबनी के डीएम ने अपने ट्वीटर अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं.

11:28 AM. 15 Aug 2011:28 AM. 15 Aug

कोरोना संक्रमण पर सीएम ने कही ये बातें…

गांधी मैदान से अपने संबोधन में सीएम नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही नियोजित शिक्षकों के लिए नई सेवा शर्त नियमावली लागू करेगी.वहीं उन्होने कोरोना संक्रमण के बारे में भी कहा कि कोरोना के बाद देश भर के हालात बदल गए हैं. सभी लोग अपने-अपने तरीके से काम कर रहे हैं. सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का हम सम्मान करते हैं जो इस महामारी के समय बेहतर का कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर बिहार में जांच शुरू कर दिया गया है. रोजाना 30 हजार लोगों की जांच की जा रही है.

10:50 AM. 15 Aug 2010:50 AM. 15 Aug

नालंदा में झंडोत्तोलन

बिहार के नालंदा में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन किया.

9:55 AM. 15 Aug 209:55 AM. 15 Aug

औरंगाबाद के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन

औरंगाबाद के गांधी मैदान में डीएम सौरभ जोरवल व एसपी पंकज कुमार ने झंडोत्तोलन किया. वहीं जिले में चल रही विकास योजना की उपलब्धि के बारे मेंउन्होंने विस्तार से चर्चा किया.

Swatantrata Diwas 2020, Bihar Updates: बिहार में सादगी के साथ मना आजादी का जश्न, देखें  झंडोत्तोलन की तस्वीरें और वीडियो...
9:55 AM. 15 Aug 209:55 AM. 15 Aug

संबोधित कर रहे हैं सीएम नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर झंडोत्तोलन किया. गांधी मैदान पहुंचने पर आइजी, आयुक्त और जिलाधिकारी ने उनकी अगवानी की.

9:55 AM. 15 Aug 209:55 AM. 15 Aug

सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान मेंफहराया तिरंगा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान पहुंचकर झंडा फहराया. स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर गांधी मैदान पहुंचे सीएम नीतीश कुमार को इससे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

9:55 AM. 15 Aug 209:55 AM. 15 Aug

पटना का गांधी मैदान कभी बांकीपुर मैदान के नाम से जाना जाता था

पटना: आजादी के उत्सव (Independence Day 2020) का समारोह हो , किसी राजनीतिक दल की रैली या फिर किसी नेता का आंदोलन बिहार में अक्सर इसके लिए पटना के गांधी मैदान (Patna Gandhi maidan) को ही जगह के रूप में चुना जाता है. दरअसल, पटना का गांधी मैदान एक मजबूत इतिहास की निशानी है. यहां के दिए भाषणों ने देश की दिशा और दशा दोनो को बदला है. यहां के आंदोलन ने कई नेताओं को बुलंदियों पर पहुंचाया है. इसे कभी बांकीपुर मैदान के नाम से जाना जाता था. जो देश के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का मूक गवाह रहा है.

9:55 AM. 15 Aug 209:55 AM. 15 Aug

आजादी के 74वें वर्षगांठ पर भी समस्याओं के बीच जिंदगी काट रहे बाढ़ पीडित

खगड़िया: साल दर साल कोसी की लहरे विस्थापित समेत बाढ़ प्रभावित परिवारों की इंम्तिहान लेकर इनकी खुशियां निगल रही है, तो ऐसे में देश के आजादी के 74 वी वर्षगांठ की खुशियां भी इन पीड़ित परिवारों को नसीब नहीं है. घर एवं आसपास का ईलाका जलमग्न है. दिन रात पानी के बीच रहकर अपनी दिनचर्या पूरी करने समेत भविष्य की समस्याओं की चिंता ने इन पीड़ित परिवारों की नींद उड़ा दी है. ऐसे में देश कोरोना संकट का दंश झेल रहा है या आजादी की 74 वी वर्षगांठ की खुशियां मना रहा है, इनसे बेखबर पीड़ित परिवार इन समस्याओं से उबड़ने का पल पल बाट जोहते जैसे तैसे अपना समय गुजारने को बेवश हैं.

7:38 AM. 15 Aug 207:38 AM. 15 Aug

कोरोना वॉरियर्स आज किए जाएंगे सम्मानित

पटना के गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में आज कोरोना संक्रमण के दौरान योद्धाओं की भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा. गांधी मैदान में उनके लिए एक अलग दिर्घा तैयार किया गया है.

7:21 AM. 15 Aug 207:21 AM. 15 Aug

बेेहद सीमित संख्या में गांधी मैदान में रहेंगे अतिथि 

राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंडोत्तलन करेंगे. इस साल 2020 में कोरोना संक्रमण को देखते हुए बेहद सीमित संख्या में अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola