बराती बन राइस मिल में पहुंचे आयकर अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा से सटे रामगढ़वा प्रखंड के आमोदेई स्थित चावल मिल रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के रक्सौल, मोतिहारी, पटना और दिल्ली स्थित कार्यालयों में शुक्रवार को एक साथ आयकर टीम ने छापेमारी की. टीम रक्सौल स्थित चावल मिल के कार्यालय में बराती बनकर दाखिल हुई.

विज्ञापन

– 150 आयकर अधिकारी व 70 एसएसबी जवानों की टीम कार्रवाई में जुटी

आपके शहर में

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

भारत-नेपाल सीमा से सटे रामगढ़वा प्रखंड के आमोदेई स्थित चावल मिल रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के रक्सौल, मोतिहारी, पटना और दिल्ली स्थित कार्यालयों में शुक्रवार को एक साथ आयकर टीम ने छापेमारी की. टीम रक्सौल स्थित चावल मिल के कार्यालय में बराती बनकर दाखिल हुई. सभी गाड़ियों पर अविनाश संग नेहा की शादी का स्टीकर चस्पा था. जबतक कोई कुछ समझ पाता, तबतक टीम ने पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया. इसके बाद जांच शुरू कर दी.परिसर को अर्द्धसैनिक बल (एसएसबी) के जवानों ने चारों तरफ से घेर रखा है. किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम रिपुराज ग्रुप पर नजर रख रही थी. इस दौरान पता चला कि वर्ष 2012 में स्थापित कंपनी नान बासमती चावल के उत्पादन के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित ब्रांड बन गई.वर्ष 2018 में इस ग्रुप ने अपनी राइस मिल का विस्तार करते हुए दूसरी यूनिट लगाई. इसके बाद वर्ष 2023 में तीसरी यूनिट लगी. इसके साथ कई अन्य कंपनियों का भी सृजन किया गया. कंपनी के सालाना टर्न ओवर को जानने के बाद आयकर के जांच निदेशालय के अधिकारियों ने पूरी जांच की.

इसी दौरान आयकर के रडार पर यह कंपनी आई. आयकर विभाग को उनके निवेश के बारे में पता चला. साथ ही पता चला कंपनी का चावल नेपाल, बांग्लादेश व सऊदी अरब समेत अन्य देशों में भेजा जाता है.इस पूरी प्रक्रिया को जानने के बाद जब कंपनी की ओर से दिए जानेवाले आयकर व कंपनी के निवेश में अंतर पाया गया तब आयकर की टीम ने एक साथ संस्था के करीब 15 दफ्तरों में जांच शुरू की. जांच दल में दिल्ली, बिहार व झारखंड के करीब 150 अधिकारी व सशस्त्र सीमा बल के 70 जवान हैं. जांच के दौरान क्या मिला, इसकी जानकारी किसी भी स्तर पर साझा नहीं की गई है. टीम में साइबर एक्सपर्ट व अन्य तकनीकी जानकार संस्थान के ई-मेल, पदधारकों के सेलफोन की भी जांच कर रहे हैं.सभी दफ्तरों में आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन