जमुई रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

Published by : DHARMNATH PRASAD Updated At : 20 May 2025 1:07 AM

विज्ञापन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में जमुई ने समस्तीपुर को 156 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.

विज्ञापन

पटना. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में जमुई ने समस्तीपुर को 156 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाये. नीशू निष्कर्ष यादव ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली. मोहम्मद शमशाद तौफीक ने 74 रन बनाये. समस्तीपुर की ओर से अभिनव कुमार, मनीष गुलाब कुमार और शाश्वत वत्स ने दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम 21.4 ओवर में 108 रन पर सिमट गयी. अभिनव कुमार ने 46, शाश्वत वत्स ने 20 रन बनाये. जमुई की ओर से हिमांशु नंद कुमार ने तीन विकेट चटकाये. अमन कुमार सिंह, अरमान अभय कुमार और आर्यन विनोद राज को दो-दो विकेट मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHARMNATH PRASAD

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन