पटना में शादी का झांसा देकर होटल बुलाया,वीडियो बना वायरल करने की दे रहा धमकी

Updated:
विज्ञापन
patna news

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना सिटी में शादी का झांसा देकर होटल में बुला आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला आया है. एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर होटल में बुलाया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और वाट्सएप पर उसे भेज ब्लैकमेल कर रहा है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna News: (नितिश की रिपोर्ट) पटना सिटी इलाके की रहने वाली एक लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक ने होटल में बुलाया और आपत्तिजनक वीडियो बना ली. इसके बाद उस वीडियो को लड़की को भेज कर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है. साथ ही बात नहीं मानने पर उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है. इस संबंध में लड़की ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

युवती ने पुलिस को बताया है कि शादी को लेकर दो माह पहले एक युवक का फोटो आया. इस दौरान दोनों के बीच बात होने लगी. वह जब पटना आया तो उसने होटल में बुलाया और उसने कब उसका वीडियो बना लिया, उसे नहीं पता चला. अचानक उसके व्हाट्सएप पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो आयी. जिससे उसकी हरकत की जानकारी मिली. इधर, साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

Also Read:ऑर्केस्ट्रा को लेकर जमकर हंगामा: गोपालगंज के होटल रॉल्सन पर पत्थरबाजी, तेज साउंड को लेकर हुआ बवाल

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन