पुरानी पेंशन योजना को हर हाल में लागू करे

Updated at : 10 Mar 2025 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना को हर हाल में लागू करे

खिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों, कार्यसमिति के सदस्यों एवं बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी की बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से रविवार को बिहार से चुने गये अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों, कार्यसमिति के सदस्यों एवं बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी की बैठक हुई. बैठक अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय संरक्षक एवं बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजनंदन शर्मा की अध्यक्षता में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय में हुई. बैठक में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय का बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सम्मानित किया गया. सुशील कुमार पांडे ने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त बिहार में मात्र एक ही संगठन है वह है बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिसका नेतृत्व बृजनंदन शर्मा कर रहे हैं. ये हम सबके राष्ट्रीय स्तर पर सर्वमान्य नेता हैं. इनके नेतृत्व में बिहार का संगठन काफी मजबूत है. पुरानी पेंशन योजना को हर हाल में भारत सरकार को लागू करना पड़ेगा. बृजनंदन शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर संगठन को मैंने और स्वर्गीय मिश्रा ने मिलकर खड़ा किया था ऑल इंडिया का रजिस्ट्रेशन भी बिहार से ही करवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन