ePaper

Bajaj Auto: KTM को मिला  800 मिलियन यूरो का सहारा, बजाज ऑटो ने खरीदी मेजॉरिटी स्टॉक 

Updated at : 22 May 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bajaj Auto

Bajaj Auto

Bajaj Auto: भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता, बजाज ऑटो ने ऑस्ट्रिया की प्रमुख मोटरसाइकिल कंपनी केटीएम एजी में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने की योजना का ऐलान किया है. यह सौदा 80 मिलियन यूरो (लगभग ₹7,765 करोड़) का है, जो केटीएम की वित्तीय पुनर्गठन प्रक्रिया का हिस्सा है.

विज्ञापन

Bajaj Auto: भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो ने ऑस्ट्रिया की प्रमुख मोटरसाइकिल कंपनी केटीएम एजी में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने की योजना का ऐलान किया है. बजाज ऑटो, जो 2007 से केटीएम में अल्पसंख्यक निवेशक रही है, अब इस रणनीतिक कदम के जरिए कंपनी में प्रमुख हिस्सेदार बनने जा रही है. यह निवेश बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी (BAIHBV) के जरिए किया जाएगा. 

80 देशों में होता है निर्यात

केटीएम एजी ने कहा कि वे संयुक्त विकास कार्यक्रम के अंतर्गत भारत से बाहर केटीएम के कारोबार का विस्तार जारी रखेंगी. इस कार्यक्रम के तहत केटीएम भारत में अपने उत्पादन, बिक्री और व्यापारिक विस्तार को मजबूत करते हुए अपने नेटवर्क के जरिए लगभग 80 देशों में निर्यात करती है. 

BAIHBV ने कh डेट फाइनेंसिंग की व्यवस्था

बयान के अनुसार, बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स बी.वी. (BAIHBV) ने ऑस्ट्रिया के संबंधित न्यायालय की मंजूरी से केटीएम के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए 800 मिलियन यूरो के डेट फाइनेंसिंग की व्यवस्था की है.  इस फंडिंग के जरिए केटीएम के ऋण पुनर्गठन के तहत ऋणदाताओं को निर्धारित हिस्से का भुगतान किया जाएगा, साथ ही कंपनी के संचालन और वर्किंग कैपिटल को फिर से शुरू करने के लिए उसमें कैपिटल निवेश किया जाएगा. 

लाइबिलिटीज के भुगतान में मिलेगी मदद

बजाज ऑटो पहले ही 200 मिलियन यूरो का निवेश कर चुकी है और बचे हुए 600 मिलियन यूरो निवेश करने वाली है, इससे केटीएम अपने लाइबिलिटीज का भुगतान कर पाएगा और संचालन वापस शुरू करना संभव होगा. 

Also Read: Starlink: बांग्लादेश पहुंची एलन मस्क की स्टारलिंक, सैटेलाइट से मुहैया कराएगी हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस

पियरर बजाज एजी में होगी कंट्रोलिंग हिस्सेदारी प्राप्त

इस सौदे के जरिए बजाज ऑटो को पियरर बजाज एजी (Pierer Bajaj AG) में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी प्राप्त होगी, जो केटीएम की मूल कंपनी पियरर मोबिलिटी एजी (Pierer Mobility AG) की सहायक कंपनी है. हालांकि, इस सौदे के बाद बजाज की कुल हिस्सेदारी कितनी होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है. 

Also Read: Honda: होंडा का गुजरात प्लांट बनेगा रोजगार का हब! कंपनी करेगी 920 करोड़ का निवेश, 1800 नई नौकरियां

विज्ञापन
Sakshi Sinha

लेखक के बारे में

By Sakshi Sinha

Sakshi Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola