पुलिस अधिकारी’ बनकर फोन किया, जेल भेजने की धमकी दी; QR कोड स्कैन कराते ही खाते से उडाये 52 हजार

Updated:
विज्ञापन

साइबर ठगी का सांकेतिक तस्वीर

धोखेबाज साइबर ठगों ने एक बार फिर लोगों को निशाना बनाया है. इस बार उन्होंने पुलिस अधिकारी बनकर फोन कर जेल भेजने की धमकी दी और QR कोड स्कैन करवाकर 52 हजार रुपये ठग लिए. पीड़ित ने तत्काल शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Cyber ​​Fraud : पटना के मसौढ़ी नगर के हॉस्पिटल रोड निवासी शिवशंकर प्रसाद को साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया और जेल भेजने की धमकी देकर 52 हजार रुपये ठग लिये. ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करायी. साथ ही स्थानीय थाने में भी लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस बनकर धमकाया, फिर भेजा QR कोड

पीड़ित के अनुसार, सोमवार सुबह उनके मोबाइल पर एक फोन आया. कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और किसी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए जेल भेजने की बात कही. लगातार धमकाने के बाद साइबर ठग ने उनके व्हाट्सएप पर एक QR कोड भेजा.

जेल जाने के डर से शिवशंकर प्रसाद ने ठग के कहने पर QR कोड स्कैन कर दिया. इसके बाद उनके बैंक खाते से लगातार आठ बार में कुल 52 हजार रुपये ट्रांसफर हो गये.

पैसे कटे तो हुआ ठगी का एहसास

खाते से रकम कटने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला. उन्होंने बिना देर किये साइबर हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज करायी और स्थानीय थाने में भी आवेदन दिया. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. साइबर ठगों द्वारा इस्तेमाल किये गये मोबाइल नंबर, बैंक खाते और लेनदेन से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन