Bihar Weather: बिहार के 12 जिलों में अगले 24 घंटे होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Mar 2025 4:22 PM

विज्ञापन

AI फोटो

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार को लेकर अपने पूर्वानुमान में बताया है कि प्रदेश के 12 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज होली के बाद बदल गया है. रविवार को प्रदेश के कई जिलों में पूरे दिन तेज हवा चली और शाम में बूंदा-बांदी हुई. इस वजह तापमान में गिरावट देखी गई. सोमवार को प्रदेश के गोपालगंज में बारिश और ओलावृष्टि हुई. इससे फसल पर असर पड़ेगा. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 12 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम की चेतावनी

बिहार के इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और कटिहार जिले में 17 से 18 मार्च तक बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

इसे भी पढ़ें: अगर सजग होती मुफस्सिल पुलिस तो नहीं जाती ASI संतोष की जान, पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

क्या है पूर्वानुमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज जा सकती है. इसका असर बिहार समेत देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में बिहार के तीन जिलों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है, जिस वजह से तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा.

इसे भी देखें: Video: बिहार में फिर वर्दी पर हमला, जहानाबाद में भयंकर बवाल, ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन