Bihar Weather: अगले 48 घंटे के दौरान बिहार के इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Jan 2026 2:36 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Weather: बिहार में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश, ठंड और तेज हवा की संभावना बनी हुई है. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
Bihar Weather: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और किशनगंज जिलों में कुछ स्थानों पर 10 मिमी तक हल्की वर्षा हो सकती है. राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
हवा और तापमान पर क्या अपडेट
बिहार मौसम सेवा केंद्र ने यह भी बताया है कि अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज गति से हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. इससे ठंड का असर थोड़ा अधिक महसूस हो सकता है. पिछले 24 घंटों के आंकड़ों को देखें तो बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री पश्चिमी चंपारण के मधुबनी प्रखंड और पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल प्रखंड में रहा. इससे पता चलता है कि उत्तर बिहार के इलाकों में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल
राजधानी पटना के लिए मौसम थोड़ा अलग रहने वाला है. पटना में 28 जनवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री से 25 डिग्री के बीच रहेगा. 29 जनवरी को आसमान साफ हो जाएगा. महीने के अंत तक फिर से शाम और रात के समय बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है. इस दौरान पटना का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से 14 डिग्री के आसपास बने रहने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन बिहार के लोगों के लिए सावधानी बरतने वाले हैं. उन जिलों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है जहां बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है.
इसे भी पढ़ें: 29 जनवरी को कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










