बिहार के 25 जिलों के लोग अगले 48 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Jan 2026 2:40 PM
सांकेतिक फोटो
IMD Alert Bihar: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. ठंड और घने कोहरे के कारण राज्य के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने कोल्ड-डे और घना कोहरा को लेकर अलर्ट जारी किया है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
IMD Alert Bihar: बिहार में इस समय ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 7 जनवरी से 8 जनवरी तक राज्य के कई जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है. सुबह और रात के समय विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना है. इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है.

बिहार के इन जिलों में अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर और बेगूसराय जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तापमान पर क्या अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि बिहार के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी पटना में 6 से 10 जनवरी 2026 तक सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ठंड बनी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में 6 से 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश
बिहार के लोगों को 2027 में मिलेगी 16 लेन पुल की सौगात, पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










