ePaper

आइआइटी पटना का नया सत्र चार अगस्त से होगा शुरू

Updated at : 29 Jun 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
आइआइटी पटना का नया सत्र चार अगस्त से होगा शुरू

देश के सभी 23 आइआइटी ने एडमिशन और ओरिएंटेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है.

विज्ञापन

-आइआइटी पटना में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 31 जुलाई तक करनी होगी रिपोर्टिंग – ओरिएंटेशन प्रोग्राम एक से तीन अगस्त तक चलेगा संवाददाता, पटना देश के सभी 23 आइआइटी ने एडमिशन और ओरिएंटेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है. संस्थानों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन, रिपोर्टिंग ओरिएंटेशन सेशन और कक्षाएं शुरू करने की तिथि जारी कर दी गयी है. आइआइटी में नये सत्र की कक्षाएं अलग-अलग तारीखों पर शुरू हो रही हैं. आइआइटी दिल्ली 31 जुलाई से कक्षाएं शुरू करेगा, जबकि आइआइटी मुंबई 28 जुलाई से कक्षाएं शुरू करेगा. आइआइटी पटना का नया सत्र चार अगस्त से शुरू हो जायेगा. 31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन व रिपोर्टिंग करनी है. ओरिएंटेशन प्रोग्राम एक से तीन अगस्त तक चलेगा. वहीं, सभी ब्रांच की कक्षाएं चार अगस्त से शुरू कर देना है. वहीं, आइआइटी मुंबई 21 से 26 जुलाई तक ओरिएंटेशन सेशन आयोजित करेगा, इसके लिए छात्रों को 20 जुलाई तक रिपोर्ट करनी होगी. कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू हो जायेगी. आइआइटी दिल्ली, मद्रास और कानपुर में 31 जुलाई से नया सत्र शुरू हो जायेगा. लगभग सभी आइआइटी संस्थानों की कक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हो जायेगी. आइआइटी गांधीनगर सबसे आखिर में 18 अगस्त से कक्षाएं शुरू करेगा. आइआइटी गांधीनगर में रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई तक चलेगा. 21 जुलाई से 15 अगस्त के तक छात्रों का फाउंडेशन प्रोग्राम आयोजित होगा. 15 अगस्त को फाउंडेशन प्रोग्राम समाप्त होने के बाद 18 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जायेगी. सिर्फ आइआइटी गांधीनगर द्वारा ही फाउंडेशन-प्रोग्राम का आयोजन किये जाने की सूचना है. आइआइटी दिल्ली में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को 21 जुलाई तक रिपोर्टिंग करनी होगी. इंडक्शन प्रोग्राम 22 से 30 जुलाई तक चलेगा. वहीं, कक्षाएं 31 जुलाई से शुरू कर दी जायेगी. आइआइटीज के शेड्यूल के अनुसार भुवनेश्वर व इंदौर ने अभिभावकों को कैंपस में आकर ओरिएंटेशन में भाग लेने का अवसर दिया है. भुवनेश्वर का ओरिएंटेशन 30 जुलाई को और इंदौर का 25 जुलाई को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन