ePaper

आइसीएआर का एडमिट कार्ड जारी

Updated at : 29 Jun 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
आइसीएआर का एडमिट कार्ड जारी

जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/ICAR पर लॉग इन करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं

विज्ञापन

संवाददाता, पटना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) की पोस्टग्रेजुएट (एआइइइए पीजी) और पीएचडी (एआइसीइ जेआरएफ, एसआरएफ) प्रवेश परीक्षाओं के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/ICAR पर लॉग इन करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. आइसीएआर एआइइइए पीजी और एआइसीइ जेआरएफ, एसआरएफ (पीएचडी) 2025 की परीक्षाएं तीन जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जायेगी. एआइइइए पीजी परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में होगी, जबकि एआइसीइ पीएचडी परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की जायेगी. उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन