पीएम मोदी के जन्मदिन पर दुल्हिनबाजार मंडल में महीनेभर होंगे सेवा व जनकल्याण के कार्यक्रम
बैैठक करते लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुल्हिनबाजार मंडल में एक महीने तक सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कार्यकर्ताओं ने इन आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया है.
Patna News : दुल्हिनबाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा दुल्हिनबाजार मंडल की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
सेवा और जनसंपर्क की भावना से मनाया जायेगा जन्मदिन
बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, जनसंपर्क और जनकल्याण की भावना के साथ मनाने का संकल्प लिया. इस दौरान आम लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.
कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी जिम्मेदारी
कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयीं. बैठक में अभियान के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और उनके संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये.
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
बैठक में मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार, महामंत्री कुंदन कुमार, नारायण कुमार, कुमुद रंजन निकेश, विनोद कुमार, मनोज सिंह, विनय कुमार, राजू कुमार, सूर्यमोहन शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, अभय कुमार, महेश सिंह और नीरज कुमार सहित कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने कार्यक्रमों को पूरी तन्मयता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए