होली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, 4 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन का ऐलान, अब मिलेगा कंफर्म टिकट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Feb 2026 11:11 AM
सांकेतिक तस्वीर
Holi Special Train: होली पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. रेलवे की तरफ से 4 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. इन ट्रेनों के चलने से बिहार के अलावा असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लोगों को खासकर सहूलियत मिलेगी.
Holi Special Train: होली के मौके पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे की तरफ से 4 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेनें 17 फरवरी से मार्च तक चलेंगी. इन ट्रेनों के चलने से बिहार के साथ-साथ असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी.
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने की घोषणा
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) की तरफ से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है. मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा की ओर से बताया गया कि होली के मौके पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों की मांग भी बढ़ जाती है. यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए और उन्हें आसानी से कंफर्म टिकट मिले, इसे लेकर फिलहाल चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की सहमति दी गई है.
ये रही स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
- (गाड़ी नंबर- 05736/05735) कटिहार-अमृतसर स्पेशल- यह ट्रेन 18 फरवरी से 25 फरवरी के बीच चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन हर बुधवार को किया जाएगा. ट्रेन कटिहार के रात 9 बजे खुलेगी. जबकि अमृतसर से हर शुक्रवार को इस ट्रेन का परिचालन होगा. वापसी में 20 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगी. इसके जरिए बिहार और पंजाब के बीच सफर आसान हो सकेगा.
- (गाड़ी नंबर- 05932/05931) डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल- इस ट्रेन के परिचालन से असम और बंगाल के बीच सफर आसान हो सकेगा. डिब्रूगढ़ से हर शनिवार को ट्रेन चलेगी जबकि कोलकाता से हर सोमवार को इसका परिचालन होगा. यह भी बताया गया कि जरूरत पड़ने पर ट्रेन के फेरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.
- (गाड़ी नंबर- 05974/05973) डिब्रूगढ़-झंझारपुर स्पेशल- इस ट्रेन का परिचालन डिब्रूगढ़ से 17 फरवरी से शुरू होगा और 31 मार्च तक जारी रहेगा. जबकि वापसी में यह ट्रेन झंझारपुर से 18 फरवरी से 1 अप्रैल के बीच चलेगी. हर मंगलवार और बुधवार को ट्रेन चलेगी. खास बात यह है कि यह स्पेशल ट्रेन नए गलगलिया-अररिया रेलखंड से गुजरेगी.
- (गाड़ी नंबर- 05633/05634) नारंगी-गोरखपुर स्पेशल- यह ट्रेन हर गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी. नारंगी से इस ट्रेन की शुरुआत 19 फरवरी से होगी जो कि 26 मार्च तक चलेगी और वापसी में गोरखपुर 20 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगी.
Also Read: बिहार की 25 लाख महिलाओं को मिले 10-10 हजार रुपए, टोटल 2500 करोड़ की राशि ट्रांसफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










