बिहार की 25 लाख महिलाओं को मिले 10-10 हजार रुपए, टोटल 2500 करोड़ की राशि ट्रांसफर
CM नीतीश कुमार ने महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए 10-10 हजार रुपए
Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में आज 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोटल 2500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं. राज्य के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से टोटल 2500 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के जरिए महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए. पटना में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने रुपए भेजे. जिला, प्रखंड, संकुल और ग्राम संगठन स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
आपके शहर में
इन जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, सभी 38 जिला मुख्यालय में जिला पदाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला स्तर पर पदाधिकारियों और जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी अन्य 150-200 महिलाओं ने हिस्सा लिया.
जीविका के तहत 1680 संकुल स्तरीय संघों (Cluster Level Federation)में भी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हर संकुल स्तरीय संघ में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कम से कम 100 महिलाओं ने हिस्सा लिया. 70,000 ग्राम संगठनों में भी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया.
महिलाओं को दी जाएगी 2 लाख की सहायता राशि
बिहार में महिलाएं सेल्फ डिपेंडेंट बने और खुद का रोजगार शुरू कर सके, इसके लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उन्हें सहायता राशि दी जा रही है. पहले महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं. इसके बाद सरकार 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि भी देगी. पहले फेज में 10 हजार रुपए दिए गए. दूसरे फेज में महिलाओं को 20 हजार, तीसरे में 40 हजार, चौथे फेज में 80 हजार और पांचवें और आखिरी फेज में 60 हजार रुपए की राशि दी जायेगी.
3398 वार्डों में तैनात होंगे विशेष कर्मी
जानकारी के मुताबिक, बिहार के 3398 वार्डों में विशेष कर्मी तैनात किए जायेंगे. दरअसल, महिलाओं को दो-दो लाख रुपए की राशि देने के लिए ग्रमीण और शहरी नगर निकायों के वार्ड स्तर पर जांच-पड़ताल की जाएगी. हर वार्ड में महिलाओं का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा. पात्र आवेदकों की पूरी तरह पहचान की जाएगी. इसके बाद आगे की प्रकिया शुरू होगी.
Also Read: लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में सुनवाई आज, लालू-राबड़ी, तेज-तेजस्वी समेत 41 पर आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए