ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार के इन 20 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, ठनका और ओला की भी चेतावनी

Updated at : 28 Apr 2025 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
bihar rain alert | imd heavy rain alert in 22 districts of bihar

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने करवट ली है. सोमवार को राज्य के 36 जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है. सोमवार को राज्य के 36 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

रविवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज ने कई जिलों में तबाही भी मचाई. पटना, हाजीपुर और बगहा समेत कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पटना और हाजीपुर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

कई जिलों में बनी रहेगी तेज हवा और बारिश की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय प्रदेश में पुरवा हवाएं सक्रिय हैं, जो नमी लेकर आ रही हैं. इसके चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम में बदलाव हो रहा है. अगले दो दिनों तक यानी 30 अप्रैल तक बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

मौसम विभाग की खास अपील

29 अप्रैल से हवाओं की रफ्तार में मामूली गिरावट आने की संभावना है, लेकिन बांका, भागलपुर, खगड़िया समेत उत्तरी बिहार के इलाकों में बारिश और बादलों की गरज बनी रहेगी. मौसम विभाग ने आम नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है और किसानों को फसल सुरक्षा के उपाय करने को कहा है.

बीते 24 घंटे कैसा रहा मौसम?

इधर, बीते 24 घंटे में पटना समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी चली. वाल्मीकि नगर में ओलावृष्टि के साथ आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ गिरने से सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया. राज्य प्रशासन ने सभी जिलों को अलर्ट पर रहने और आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के निर्देश दिए हैं.

Also Read: बिहार संपर्क क्रांति, अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का रूट बदला, अब इस रास्ते चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन