पुनपुन नदी की बाढ़ के बाद नौबतपुर के बखुरदारचक गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, बांटी गईं राहत सामग्रियां

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित बखुरदारचक गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान ग्रामीणों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुनपुन नदी की बाढ़ से प्रभावित नौबतपुर के बखुरदारचक गांव में छू लो आसमान फाउंडेशन ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. ग्रामीणों को दवा, स्वच्छता किट और संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Patna News : पुनपुन नदी में आई बाढ़ के बाद संभावित बीमारियों से बचाव को लेकर छू लो आसमान फाउंडेशन की ओर से नौबतपुर प्रखंड के बखुरदारचक गांव में राहत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ बाढ़ के बाद स्वच्छता और संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक किया गया.

विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवा वितरण

शिविर में ग्रामीणों के बीपी, शुगर, बुखार, दस्त सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई. जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवा, स्वच्छता किट और आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया गया.

वहीं, मवेशियों के स्वास्थ्य को लेकर पशुपालकों को उचित परामर्श दिया गया, जिससे बाढ़ के दौरान पशुओं में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से समय रहते बचाव किया जा सके.

स्वच्छता और जागरूकता अभियान

इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़ के बाद साफ-सफाई रखने, दूषित पानी से बचने और संक्रमण की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक चेत प्रकाश, मवेशी रोग विशेषज्ञ बायचांस कुमार सिंह, डॉ. शीत प्रकाश, रघुवर सहित अन्य समाजसेवी मौजूद थे.

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार राहत, स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके और महामारी जैसी स्थिति को प्रभावी ढंग से रोका जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन