सिगरेट का पैसा मांगने पर पिस्टल निकाल ठोकने की दी धमकी, धराया

Updated:
विज्ञापन
सिगरेट का पैसा मांगने पर पिस्टल निकाल ठोकने की दी धमकी, धराया

patna news: मनेर. थाना क्षेत्र के माधोपुर के समीप से किराना दुकान पर सिगरेट के पैसे मांगने पर बाइक सवार तीन लफंगों ने दुकानदार पर पिस्टल तान ठोक देने की धमकी दी.

विज्ञापन

मनेर.

थाना क्षेत्र के माधोपुर के समीप से किराना दुकान पर सिगरेट के पैसे मांगने पर बाइक सवार तीन लफंगों ने दुकानदार पर पिस्टल तान ठोक देने की धमकी दी. शोर सुनकर लोग जब जुटे तो तीन में से दो लोग फरार हो गये जबकि पिस्तौल तानने वाले को पकड़ जमकर धुनाई कर दी व पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने मौके से दो बाइक भी बरामद की है. माधोपुर स्थित किराना दुकान पर रविवार की रात बाइक पर तीन युवक पहुंचे. तीनों ने दुकानदार से सिगरेट ली और जब दुकानदार ने पैसा मांगे तो एक ने दुकानदार पर पिस्टल निकलते हुए ठोक देने की धमकी दी. इसी बीच शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गये लोगों में से एक महिला ने दिलेरी दिखलाते हुए पिस्तौल तानने वाले युवक से पिस्तौल छीन ली उसके बाद युवक की धुनाई कर दी इस दौरान उसका सिर भी फट गया.

किशोरी के अपहरण का आरोप, दर्ज कराया मामला

मसौढ़ी. थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है. परिजनों का आरोप है कि दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र के खोजकीपुर गांव निवासी सीताराम मंडल का पुत्र विकास कुमार शादी की नीयत से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. घटना 15 अगस्त की शाम की बतायी जा रही है. किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ अनुमंडल चौराहा पर जलेबी खरीदने गयी थी. वहीं पर आरोपित विकास कुमार बाइक से पहुंचा और मौका देखकर किशोरी को बैठाकर अपने साथ ले भागा. छोटी बहन घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन