पीपीयू में ग्रेजुएशन की परीक्षा आज से होगी शुरू

Updated:
विज्ञापन

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) में ग्रेजुएशन की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो जायेंगी. परीक्षाएं 13 जनवरी तक चलेंगी.

विज्ञापन

– थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 58 केंद्र बनाये गये -केंद्र में मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पाबंदी संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) में ग्रेजुएशन की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो जायेंगी. परीक्षाएं 13 जनवरी तक चलेंगी. इसके लिए 58 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश जारी किया गया है. मोबाइल या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान को केंद्र के भीतर ले जाने पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी. इसके बाद 21-22 जनवरी से स्नातक व स्नातकोत्तर दोनों की सेमेस्टर फर्स्ट की परीक्षाएं शुरू होंगी. उसकी भी तैयारी चल रही है. परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार ने कहा कि सभी परीक्षाएं इसी महीने अंत तक हर हाल में करा ली जायेंगी. सत्र बिल्कुल ही नियमित रहेगा. रिजल्ट भी फरवरी में जारी कर दिया जायेगा. सभी परीक्षा केंद्र पर आब्जर्वर तैनात रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन