Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में आज क्या है सोने-चांदी का भाव? खरीदारी के लिए बेहद खास समय
Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Jul 2025 1:51 PM
सांकेतिक तस्वीर
Gold-Silver Price Today: राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट में गिरावट के बाद ठहराव बना हुआ है. जिसके कारण लोगों की खरीदारी का अच्छा मौका माना जा रहा है. दरअसल, सर्राफा बाजार में आज कोई भी बदलाव देखने के लिए नहीं मिला.
Gold-Silver Price Today: राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट में पिछले दिनों गिरावट हुई थी. जिसके बाद अब तक रेट में ठहराव बना हुआ है. जिसके कारण ग्राहकों और निवेशकों के लिए यह मौका बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल, आज यानी कि, शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट में कोई भी बदलाव देखने के लिए नहीं मिला. पिछले सप्ताह से ही रेट में ठहराव जारी है.
ग्राहकों और निवेशकों के लिए अच्छा मौका
ऐसे में जानकारों का कहना है कि, फिलहाल बाजार में हल्का सुधार दिख रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले छह महीनों में चांदी ने करीब 25% तक का रिटर्न दिया है तो वहीं सोना भी 26% तक का मुनाफा दे चुका है. वहीं, ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका है. साथ ही निवेशकों के लिए भी अच्छा समय है. हालांकि, निवेशक सोने से ज्यादा अब चांदी को सुरक्षित ऑप्शन मान रहे हैं.
आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव की बात करें तो, 24 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार को 98300 रूपये प्रति 10 ग्राम है. तो वहीं, अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 101,249 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. हालांकि, बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 90,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 74,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
आज सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत
इसके अलावा चांदी के कीमत को लेकर बताया जा रहा है कि, एक किलो चांदी की कीमत 112,000 रुपये है. लेकिन, जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 115,360 रुपये हो जाती है. इन सबके अलावा हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 110 रुपए प्रति ग्राम हो रही है. वहीं, देखा जा सकता है कि, दोनों धातुओं के कीमत में ठहराव बना हुआ है.
Also Read: Vande Bharat Train: बिहार में अब यहां हुआ वंदे भारत पर पथराव, टूटा खिड़की का कांच, एक शातिर धराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










