Makar Sankranti 2021: अब पटना के डाकघरों से भी खरीद सकते हैं गया का प्रसिद्ध तिलकुट, वॉट्सएप से कर सकेंगे आर्डर, जानें पूरी जानकारी…

Updated:
विज्ञापन
Makar Sankranti 2021: अब पटना के डाकघरों से भी खरीद सकते हैं गया का प्रसिद्ध तिलकुट, वॉट्सएप से कर सकेंगे आर्डर, जानें पूरी जानकारी…

गया शहर का प्रसिद्ध ‘गया जी तिलकुट’ (gaya ka tilkut) शनिवार से पटना जीपीओ, बांकीपुर व लोहिया नगर प्रधान डाकघर सहित दो अन्य उप डाकघरों में उपलब्ध हो गया है. डाकघरों में बने काउंटर से ग्राहक नकदी देकर इसे हाथों-हाथ खरीद सकते हैं. इसके साथ ही वाट्सअप व इ-मेल के माध्यम से(gaya tilkut online order) भी इन डाकघरों से ग्राहकों को यह तिलकुट बेचे जायेंगे.

काउंटरों का उद्घाटन हुआ

शनिवार को बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने जीपीओ में इन काउंटरों का उद्घाटन किया. इस मौके पर जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर रासबिहारी राम, पटना प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक अमित कुमार झा, पटना साहिब डाक प्रमंडल के अधीक्षक शंभू सिंह एवं सहायक निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) सत्यरंजन भी मौजूद रहे.

500 ग्राम के पैकेट में चीनी व गुड़ के तिलकुट

चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि यह तिलकुट 500 ग्राम का गुड़ व चीनी के जायके में अलग-अलग डिब्बे में उपलब्ध होगा. इसकी कीमत क्रमश: 185 व 180 रुपये है. तिलकुट की गुणवत्ता एफएसएएआइ द्वारा प्रमाणित है. तिलकुट की निर्माता कंपनी भी आइएसओ 9001-2008 सर्टिफाइड कंपनी है. तिलकुट पटना जीपीओ के तीन काउंटरों पर हमेशा उपलब्ध रहेगा.

Also Read: बिहार में मेट्रो की तैयारी तेज, साढ़े सात करोड़ की लागत से बनेगा पटना मेट्रो का यार्ड, जानें किन-किन कामों के लिए टेंडर हुआ जारी
वाट्सएप व इ-मेल से करें ऑर्डर

अनिल कुमार ने बताया कि तिलकुट का ऑर्डर वाट्सएप व इ-मेल के जरिये भी किया जा सकेगा. इसके लिए पटना जीपीओ, बांकीपुर प्रधान डाकघर, पाटलिपुत्र उप डाकघर, लोहिया नगर प्रधान डाकघर व पटना सिटी उप डाकघर में सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.

तिलकुट पाने के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

डाकघर -वाट्सएप नंबर- इ-मेल

-पटना जीपीओ -7903859987- [email protected]

-बांकीपुर प्रधान डाकघर- 9431848080 [email protected]

-पाटलिपुत्र उप डाकघर -9631170124 [email protected]

-लोहिया नगर प्रधान डाकघर- 8271394949- [email protected]

-पटना सिटी उप डाकघर -9472048108 [email protected]

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन