सीएम नीतीश की बड़ी घोषणा : भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों के परिजनों को मिलेंगे 36-36 लाख रुपये और एक आश्रित को नौकरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर भारत-चीन सीमा पर स्थित गलवान घाटी में शहीद हुए भोजपुर जिले के ज्ञानपुरा, जगदीशपुर निवासी बिहार रेजिमेंट के 16वीं बटालियन के सिपाही चंदन कुमार, सहरसा जिले के ग्राम आरन निवासी बिहार रेजिमेंट के 16वीं बटालियन के सिपाही कुंदन कुमार, समस्तीपुर जिले के ग्राम सुल्तानपुर पूरब, पटोरी निवासी बिहार रेजिमेंट के 16वीं बटालियन के सिपाही अमन कुमार, वैशाली जिले के ग्राम जनसाहा निवासी बिहार रेजिमेंट के 12वीं बटालियन के सिपाही जयकिशोर तथा साहेबगंज, झारखंड निवासी कुंदन कुमार ओझा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर भारत-चीन सीमा पर स्थित गलवान घाटी में शहीद हुए भोजपुर जिले के ज्ञानपुरा, जगदीशपुर निवासी बिहार रेजिमेंट के 16वीं बटालियन के सिपाही चंदन कुमार, सहरसा जिले के ग्राम आरन निवासी बिहार रेजिमेंट के 16वीं बटालियन के सिपाही कुंदन कुमार, समस्तीपुर जिले के ग्राम सुल्तानपुर पूरब, पटोरी निवासी बिहार रेजिमेंट के 16वीं बटालियन के सिपाही अमन कुमार, वैशाली जिले के ग्राम जनसाहा निवासी बिहार रेजिमेंट के 12वीं बटालियन के सिपाही जयकिशोर तथा साहेबगंज, झारखंड निवासी कुंदन कुमार ओझा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
ज्ञातव्य है कि पटना जिले के बिहटा थानांतर्गत ग्राम तारा नगर निवासी एक और शहीद बिहार रेजिमेंट के 16वीं बटालियन के हवलदार सुनील कुमार का पार्थिव शरीर कल पटना पहुंचा था और उनका अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया गया. मुख्यमंत्री इस घटना से काफी मर्माहत हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प में बिहार निवासी पांच शहीदों चंदन कुमार, कुंदन कुमार, अमन कुमार, जयकिशोर एवं सुनील कुमार के शहादत के सम्मान में इनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 11-11 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है.
मुख्यमंत्री ने कहा है इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से पांचों शहीदों के परिवार को 25-25 लाख रुपये दिये जायेंगे. सीएम नीतीश ने कहा है कि पांचों शहीदों के परिवार से एक-एक आश्रित को राज्य सरकार द्वारा नौकरी भी दी जायेगी. एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ ही सरकार के कई विभागों के मंत्री और पुलिस तथा सेना के वरीय पदाधिकारियों ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




