कोरोना संक्रमित हुईं लोक गायिका शारदा सिन्हा, लोगों से दुआ करने की अपील की
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Aug 2020 7:23 PM
पटना : पद्म भूषण से सम्मानित बिहार कोकिला शारदा सिन्हा कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण संक्रमित हो गयी हैं. लोक गायिका शारदा सिन्हा ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो साझा कर उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी हैं.
पटना : पद्म भूषण से सम्मानित बिहार कोकिला शारदा सिन्हा कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण संक्रमित हो गयी हैं. लोक गायिका शारदा सिन्हा ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो साझा कर उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी हैं.
https://www.facebook.com/biharkokila/videos/3077361719028311/
शारदा सिन्हा ने वीडियो में कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उन्होंने हरसंभव कोशिश की थी, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना ने दस्तक दे दी. फेसबुक लाइव करते हुए उन्होंने कहा है कि आप सभी को जानकर दुख होगा कि मैं कोरोना महामारी की चपेट में आ गयी हूं.
साथ ही उन्होंने बताया है कि मेरा बाहर के लोगों से संपर्क भी नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि लगता है कि कोरोना वायरस खुद चल कर घर तक आ गया है. साथ ही उन्होंने इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचने और अपना ख्याल रखने की हिदायत दी हैं.
शारदा सिन्हा ने अपने पोस्ट में लोगों से कोरोना से बचाव को लेकर संदेश देते हुए कहा है कि हर समय अपने हाथ को धोते रहें, जिससे आप इस महामारी की चपेट में आने से बचे रहें. उन्होंने अपने चाहनेवालों से दुआ करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि आपकी दुआ मेरे लिए जरूरी है.
साथ ही उन्होंने कहा है कि मैं कोरोना का इलाज कराने जा रही हूं. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि जब वापस आऊंगी तो आप सभी लोगों के समक्ष आऊंगी. आप सभी की दुआएं अपेक्षित हैं.
बिहार कोकिला के नाम से प्रख्यात शारदा सिन्हा एक लोकप्रिय लोक गायिका हैं. वे हिंदी, भोजपुरी और मैथिली सहित कई भाषाओं में गा चुकी हैं. कला के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें साल 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










