पटना से जयपुर, अमृतसर और दुबई के लिए आज से शुरू होंगी फ्लाइटें, जानिए क्या होगी टाइमिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2023 2:35 AM

विज्ञापन

Chennai: A SpiceJet plane prepares to take-off from Chennai airport for domestic travel, after flights resumed during the ongoing nationwide lockdown, in Chennai, Monday, May 25, 2020. All scheduled commercial passenger flights were suspended since March 25 when the government imposed a nationwide lockdown to curb the coronavirus pandemic. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI25-05-2020_000108B)

दिल्ली में 26 जनवरी की परेड में एयर शो होने के कारण कई फ्लाइट को गणतंत्र दिवस के बाद शुरू किया जायेगा. नयी दिल्ली होकर और वहां वन स्टॉप के साथ जैसलमेर, शिरडी, श्रीनगर, खजुराहो, गोवा की कनेक्टिंग फ्लाइटें 26 जनवरी के बाद शुरू होंगी.

विज्ञापन

पटना से जयपुर व अमृतसर और दुबई के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइटें शुक्रवार से शुरू हो रही हैं. पटना से अमृतसर की यह सीधी फ्लाइट होगी, जबकि जयपुर के लिए अमृतसर से यही फ्लाइट जायेगी. पटना से अमृतसर की फ्लाइट का समय शाम 4:10 बजे रहेगा. यह अमृतसर में शाम 6:50 बजे लैंड करेगी और फिर वहां से यह जयपुर के लिए रवाना होगी और रात 8:35 बजे लैंड करेगी.

दुबई के लिए भी स्पाइसजेट की उड़ान शुरू होगी

वहीं, पटना से पुणे होते हुए दुबई के लिए भी स्पाइसजेट की उड़ान शुरू होगी. पटना से पूणे जाने के बाद दुबई के लिए वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट है. पटना से पुणे वाली फ्लाइट के जाने का समय 2:50 बजे होगा. वहां से दुबई के लिए दूसरी फ्लाइट मिलेगी, जो रात 10:45 बजे दुबई में लैंड करेगी. शनिवार के दिन यह फ्लाइट नहीं होगी.

गोवा की कनेक्टिंग फ्लाइटें 26 जनवरी के बाद शुरू होंगी

प्राप्त सूचना के मुताबिक दिल्ली में 26 जनवरी की परेड में एयर शो होने के कारण कई फ्लाइट को गणतंत्र दिवस के बाद शुरू किया जायेगा. नयी दिल्ली होकर और वहां वन स्टॉप के साथ जैसलमेर, शिरडी, श्रीनगर, खजुराहो, गोवा की कनेक्टिंग फ्लाइटें 26 जनवरी के बाद शुरू होंगी.

Also Read: पटना से दुबई के लिए शुरू होगी वन स्टॉप विमान सेवा, भारत के छह शहरों के लिए भी वन स्टॉप सेवा

नयी दिल्ली जाने वाले दो और पूणे जाने वाला एक विमान रहा रद्द

विस्तारा एयरलाइन की नयी दिल्ली जाने वाली सुबह की फ्लाइट गुरुवार को रद्द रही है. इसका कारण नयी दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड बताया जा रहा है. यह अब 26 जनवरी तक रद्द रहेगी. दूसरी ओर स्पाइस जेट की एसजी 8729 जो नयी दिल्ली को जाती है, स्पाइस जेट की ही एसजी 756 जो पुणे को जाती है गुरुवार को रद्द रही. इसकी सूचना यात्रियों को पहले ही दे दी गयी थी. उन्हें दूसरे विमानों से भी भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन