बिहार में पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत, स्वस्थ्य होनेवालों का आंकड़ा बढ़ कर हुआ 72 फीसदी

Updated at : 17 Aug 2020 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत, स्वस्थ्य होनेवालों का आंकड़ा बढ़ कर हुआ 72 फीसदी

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. इनमें सबसे अधिक मौत पटना में हुई है. पटना में कुल तीन लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 542 हो गयी है.

विज्ञापन

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. इनमें सबसे अधिक मौत पटना में हुई है. पटना में कुल तीन लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 542 हो गयी है.

जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पटना में तीन, गया में एक और किशनगंज में एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हुई है. इसके साथ ही राजधानी में कोविड-19 से मौत की संख्या बढ़ कर 104 हो गयी है.

वहीं, अब तक बिहार के पटना में 103, भागलपुर में 41, गया में 38, रोहतास में 28, मुंगेर में 26, नालंदा में 23, मुजफ्फरपुर में 21, पूर्वी चंपारण में 21, वैशाली में 21, भोजपुर में 20, सारण में 16, समस्तीपुर में 15, पश्चिम चंपारण में 14, बेगूसराय में 13, दरभंगा में 13, सिवान में 13 और नवादा में 12 लोगों की मौत कोविड-19 से हो चुकी है.

इसके अलावा अररिया में 09, कैमूर में 09, जहानाबाद में 07, सुपौल में 07, औरंगाबाद में 06, बक्सर में 06, जमुई में 06, खगड़िया में 06, किशनगंज में 06, अरवल में 05, सीतामढ़ी में 05, बांका में 04, कटिहार में 04, लखीसराय में 04, मधेपुरा में 04, मधुबनी में 04, पूर्णिया में 04, शेखपुरा में 03, गोपालगंज में 02, सहरसा में 01 और शिवहर में 01 कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना के मताबिक, बिहार में अब तक कुल 29369 लोग कोरोना संक्रमित हैं. बिहार में अब तक 17,87,189 लोगों के सैंपल की जांच की जा चुकी है. इनमें से 76706 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं. इसके साथ ही बिहार में ठीक होनेवालों का प्रतिशत बढ़ कर 71.94 फीसदी हो गया है. मालूम हो कि एक दिन पहले 69.71 फीसदी था.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन