पटना में थार समेत तीन गाड़ियों से 25 लाख रुपये का गांजा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime: मोकामा के हाथीदह में पुलिस ने तीन गाड़ियों से 100 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी कीमत 25 लाख रुपये है।

विज्ञापन

Patna Crime: मोकामा के हाथीदह थाना पुलिस ने सोमवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलोग्राम गांजा के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना पर बाइपास में बिछाया गया जाल

एसडीपीओ राम कृष्ण ने बताया कि हाथीदह थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप गुजरने वाली है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ हाथीदह बाइपास पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान एक थार, एक एर्टिगा और एक स्विफ्ट डिजायर को रोकने का प्रयास किया गया.

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

जांच के दौरान तीनों गाड़ियों में सवार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान तीनों वाहनों से कुल 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहनों को जब्त कर लिया.

समस्तीपुर ले जाई जा रही थी गांजा की खेप

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र निवासी चंदन कुमार, विकास कुमार, लाल बाबू कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है. वहीं पांचवां आरोपी पंकज कुमार नालंदा जिले के सिलाव का रहने वाला है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा की खेप बाढ़ से समस्तीपुर ले जाई जा रही थी.

25 से 30 लाख रुपये आंकी गई बरामद गांजा की कीमत

पुलिस के अनुसार बरामद 100 किलोग्राम गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है.

ALSO READ: पटना में दो माह पहले लिए थे सात फेरे, अब एक साथ उठी नवविवाहित दंपती की अर्थी, पुलिस जांच में जुटी



विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन