Bihar News : पटना के विकास भवन में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियां

पटना के विकास भवन में आग लग गई है. भवन के शिक्षा विभाग में आग लगने की सूचना है. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं.
पटना से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है. पटना के हड़ताली मोड़ स्थित विकास भवन में आग लग गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास भवन में स्थित शिक्षा विभाग में आग लगी है. फिलहाल एक कमरे में लगी आग को मौके पर पहुँच कर फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुझाने की कोशिश में जुटी हैं.
विकास भवन में आग की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियों के साथ साथ मौके पर सचिवालय पुलिस भी पहुंच चुकी है. आग लगने की वजह से मौके पर हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. वहीं आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक समेत चार दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
विकास भवन के नए सचिवालय विकास भवन स्थित माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक के कार्यालय में आग लगने का कारण फिलहाल तो एसी में ब्लास्ट होना बताया जा रहा है. लेकिन अभी तक आग लगने का क्या कारण है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










