ePaper

पटना में फिल्मी स्टाइल में फेमस बिल्डर का अपहरण! 3 किडनैपर गिरफ्तार, करोड़ों की लेन-देन से जुड़ा है मामला

Updated at : 07 Apr 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
patna builder kidnap| Famous builder kidnapped in filmy style in Patna! 3 kidnappers arrested

SUV की तस्वीर

Patna Crime: पटना में एक हाई-प्रोफाइल अपहरण कांड सामने आया है, जहां दिल्ली से लौटे रियल एस्टेट कारोबारी श्रीकांत को एयरपोर्ट के बाहर से अगवा कर लिया गया. करोड़ों की लेनदेन से जुड़ी इस वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Patna Crime: पटना में शनिवार को एक हाई-प्रोफाइल अपहरण कांड ने शहर को हिला कर रख दिया. दिल्ली से लौटे बिल्डर श्रीकांत को पटना एयरपोर्ट के बाहर से कुछ बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में अगवा कर लिया. इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अपराधियों की हुई पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बब्लू गिरी, मनीष कुमार और विकास आनंद के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि अपहरण की यह साजिश श्रीकांत के भाई के साथ साढ़े तीन करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़ी थी.

एयरपोर्ट के बाहर से ही उठा ले गए बदमाश

श्रीकांत शनिवार शाम दिल्ली से पटना पहुंचे थे. जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें जबरन एक ब्लैक SUV (BR 01FN7803) में बैठा लिया और मारपीट करते हुए शहर में घुमाने लगे. उनकी भांजी रिंकी की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और CCTV फुटेज के आधार पर रविवार दोपहर को चितकोहरा पुल के पास से श्रीकांत को सुरक्षित बरामद कर लिया.

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं श्रीकान्त के भाई

अपहरणकर्ता लगातार श्रीकांत पर साढ़े तीन करोड़ रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे. बताया जाता है कि इस पूरे घटनाक्रम में दो SUVs और दो बाइकों का इस्तेमाल किया गया था. श्रीकांत के भाई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और दोनों दिल्ली में रहते हैं.

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पटना पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे प्रकरण का विस्तृत खुलासा किया जाएगा.

Also Read: लालू यादव की अनसुनी कहानी: सपना था सिपाही बनने का, लेकिन एक फेल्योर और बन गए राजनीति के बादशाह

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन