‘रण छोड़ने वालों के साथ समर्थक नहीं टिकते’, पूर्व राजद एमपी ने तेजस्वी यादव पर उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव और शिवानंद तिवारी

Tejashwi Yadav: बिहार में सोमवार को हुए राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट आने के तुरंत बाद विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव कोलकाता निकल गए. उनके इस निर्णय पर लालू यादव के करीबी रहे और राजद के पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने सवाल खड़ा किया है.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: बिहार में राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट पूरी तरह एनडीए के पक्ष में रहा. पांच में से एक सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार जीत सकते थे लेकिन 4 विधायकों ने वोट नहीं डाला और हार गए. इन चार में से 3 कांग्रेस और 1 राजद के विधायक थे. तेजस्वी यादव दावा कर रहे थे कि हर हाल में महागठबंधन उम्मीदवार एडी सिंह जीतेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. एनडीए के सभी उम्मीदवार जीत गए. इस करारी हार के तुरंत बाद तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ कोलकाता निकल गए. उनकी इस यात्रा पर लालू यादव के खास रहे शिवानंद तिवारी ने निशाना साधा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
शिवानंद तिवारी का पोस्ट

क्या बोले शिवानंद

शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, “पराजय से ज्यादा बुरा है पराजय के उपरांत मैदान छोड़ देना. सुना है तेजस्वी कोलकाता के लिए निकल गए. इसके पूर्व विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद भी उन्होंने बिहार छोड़ दिया था. बीवी-बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यूरोप की यात्रा पर निकल गए थे. पराजय के बाद रण छोड़ देने वाले नेताओं के साथ उनके समर्थक नहीं टिकते हैं.”

शिवानंद तिवारी सोशल मीडिया पर कई बार तेजस्वी यादव के फैसलों पर सवाल उठा चुके हैं. मंगलवार को एकबार फिर उन्होंने तेजस्वी यादव की इस यात्रा को कटघरे में खड़ा किया है. इस पोस्ट के जरीय उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव हो तो पार्टी के नेता को उनके साथ रहना चाहिए, ना कि तेजस्वी यादव की तरह भाग जाना चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राज्यसभा चुनाव में कौन-कौन जीता

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर हुए चुनाव में सत्ताधारी एनडीए ने जीत हासिल की. भाजपा चीफ नितिन नवीन, जदयू चीफ और बिहार सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा चीफ उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने जीत का परचम लहराया. एक भी सीट महागठबंधन के खाते में नहीं गई.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, 40-50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश का भी अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन