Bihar Teacher Salary: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए जारी किया 3278 करोड़ रुपये, नए साल का मिला तोहफा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Jan 2025 2:50 PM

विज्ञापन

बिहार सरकारी स्कूल टीचर

Bihar Teacher Salary: बिहार शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत 3278 करोड़ जारी किया है. इससे सरकार स्कूलों के शिक्षकों के जल्द सैलरी मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Teacher Salary: नए साल में बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है. सैलरी मिलने का इंतजार  खत्म होने वाला है. बिहार शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Abhiyan) के तहत 3,278 करोड़ रुपये जारी किए हैं. यह राशि सभी जिलों को भेज दिए गए हैं. विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शिक्षकों को उनके खातों में जल्दी से जल्दी सैलरी का भुगतान किया जाए. शिक्षकों को यह राशि सहायक अनुदान के रूप में दी गई है. आदेश में बताया गया है कि शिक्षकों को नवंबर महीने की सैलरी पहले ही दी जा चुकी है, और अब दिसंबर तथा आगामी महीनों की सैलरी का भुगतान किया जाएगा. इससे हजारों शिक्षकों को वित्तीय राहत मिलेगी.

इस जिले के नियोजित टीचर्स के लिए खुशखबरी

शिक्षा विभाग ने शेखपुरा जिले में सेवा दे रहे 1163 नियोजित शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी दी है. 1163 शिक्षक अब राज्य कर्मी बन गए हैं. इन शिक्षकों को यह दर्जा सरकार द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा में सफलता पाने के बाद मिला है. ये सभी शिक्षक अब विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे. 1163 शिक्षकों में पहली से बारहवीं तक के शिक्षक-शिक्षिका शामिल हैं. राज्यकर्मी का दर्जा मिलने से एक दिन पहले इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. शेखपुरा के सभी प्रखंडों में शिविर लगाकर ये नियुक्ति पत्र बांटे गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

7 जनवरी तक स्कूल में देना होगा योगदान

जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) विनोद कुमार शर्मा ने मीडिया को बताया कि सक्षमता परीक्षा पास करने और काउंसलिंग के बाद इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं. सभी शिक्षकों को 1 से 7 जनवरी तक अपने स्कूल में पढ़ाना होगा. एक सप्ताह योगदान के बाद ही ये सभी विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे और उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा मिल जाएगा. उन्होंने बताया कि दूसरी सक्षमता परीक्षा पास करने वालों की काउंसलिंग भी चल रही है. जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और अन्य शिक्षकों को स्थायी नौकरी मिल जाएगी.

इसे भी पढ़ें: ज्वाइनिंग से एक दिन पहले ही रिटायर हो गई महिला टीचर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन