बिहार में भूकंप का Live Video देखिए, कैसे कुएं में पानी कांप रहा, घरती डोली तो घर से भागे लोग

Updated:
विज्ञापन
बिहार में भूकंप
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Earthquake Video: बिहार में भूकंप के झटके मंगलवार की सुबह-सुबह महसूस किए गए. देखिए किस तरह धरती डोल रही थी.

विज्ञापन

Bihar Earthquake Video: बिहार में भूकंप (Bihar Me Bhukamp) का असर सुबह-सुबह देखने को मिला. मंगलवार को आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था. जिसके असर से बिहार में भी धरती डोली है. मंगलवार की सुबह-सुबह अचानक एक के बाद एक करके कई बार भूकंप के झटके लगे. कई जिलों में इसका असर दिखा. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. देखिए लाइव वीडियो…

विज्ञापन

पटना, भागलपुर समेत कई जिलों में दिखा असर

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को आये भूकंप का केंद्र नेपाल में था. इसका असर बिहार और बंगाल समेत अन्य जिलों में भी दिखा. कई देशों में इस भूकंप का प्रभाव दिखा है. वहीं बिहार में पटना, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, चंपारण, मुजफ्फरपुर समेत कोसी-सीमांचल के भी जिलों में अचानक सुबह-सुबह धरती डोलने लगी तो लोग अपने-अपने घरों से भागे.

कमरे में लटका पंखा डोलने लगा

बिहार में जब भूकंप आया तो लोग अपने-अपने घरों में रजाई के अंदर पैक थे. अचानक धरती डोलने लगी तो लोग बाहर भागे. खुद को सुरक्षित करने खुले में जाकर खड़े हो गए. इस दौरान कई लोगों ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया. कुएं के अंदर पानी में भी हलचल तेज थी.

मिथिला क्षेत्र में भी डोली धरती

दरभंगा और मधुबनी समेत आसपास के जिलों में भी भूकंप के झटके लगे. लगभग 15 सेकेंड तक धरती हिली. अहले सुबह लोगो ने भूकंप महसूस किया. घर के अंदर कमरे में पंखे और झूमर तक हिल रहे थे. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घर से बाहर भागने लगे. पेड़-पौधे भी हिलने लगे. जिसका वीडियो भी लोगों ने रिकॉर्ड किया.

बेतिया में हॉस्टल से बाहर भागे बच्चे

बेतिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नीचे दिया गया वीडियो शहर के मैनाटांड रोड स्थित कुरान घर अकादमी के हॉस्टल का है. जहां भूकंप महसूस होते ही बच्चे हॉस्टल से निकलकर बाहर भाग आए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन