Dussehra : पटना में रावण वध के दिन गांधी मैदान की ओर नहीं जायेंगे वाहन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2022 9:00 PM
विजयदशमी के दिन गांधी मैदान का गेट आम लोगों के लिए एक बजे दिन में खोल दिया जायेगा. साथ ही रावण वध के दौरान किसी को यहां आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए गांधी मैदान के तमाम गेट खुले रहेंगे.
पटना के गांधी मैदान में विजयदशमी के दिन पांच अक्तूबर को रावण वध का आयोजन किया जा रहा है. उस दिन गांधी मैदान का गेट आम लोगों के लिए एक बजे दिन में खोल दिया जायेगा. साथ ही रावण वध के दौरान किसी को यहां आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए गांधी मैदान के तमाम गेट खुले रहेंगे. गांधी मैदान को छह अक्तूबर से आम जनों के लिए खोल दिया जायेगा. इस आयोजन को लेकर किसी भी तरफ से वाहनों को गांधी मैदान की ओर जाने की इजाजत नहीं दी जायेगी. वहीं गाड़ियों की पार्किंग के लिए गांधी मैदान के आस पास के इलाकों में व्यवस्था की गई है.
-
भट्टाचार्या चौराहे से उत्तर गांधी मैदान की ओर कोई वाहन नहीं जायेंगे.
-
डाकबंगला चौराहे से जेपी गोलंबर का मार्ग सिर्फ वीआइपी के आने-जाने के लिए रहेगा.
-
न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड की ओर वाहन नहीं जायेंगे.
-
गंगा पथ पर आयुक्त कार्यालय के सामने गोलंबर से एएन सिन्हा संस्थान की ओर वाहन परिचालन बंद रहेगा.
-
रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर की ओर वाहन नहीं जायेंगे.
-
जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहे व पटना जंक्शन गोलंबर तक मार्ग में किसी को ठेला लगाने की इजाजत नहीं होगी.
-
गांधी मैदान अंदर वाहन, ठेला, खोमचा के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.
-
ठाकुरबाड़ी मोड़, बाकरगंज मोड़ से गांधी मैदान की ओर वाहन नहीं जायेंगे. साथ ही आइएमए हॉल, होटल पनाश, ट्विन टावर, मौर्या होटल की सभी कटिंग से गांधी मैदान की ओर वाहन परिचालन पर रोक रहेगी
-
अशोक राजपथ से जीएम रोड मोड़ से कारगिल चौक की ओर वाहन नहीं चलेंगे.
-
बेली रोड से गांधी मैदान जाने वाले वाहनों को आयकर गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ की ओर मोड़ दिया जायेगा.
-
बुद्ध मार्ग में कोतवाली टी से पुलिस लाइन तिराहा तक गांधी मैदान की ओर जाने वाले सभी मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेंगे.
-
एएन सिन्हा संस्थान परिसर
-
ज्ञान भवन के अंदर
-
एसबीआइ परिसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










