नशे में धुत पटना की युवती का आरोप शराब पिलाकर भेजा जाता है नेताओं के पास
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jul 2021 10:56 PM
नशे में धुत एक युवती को बिहारशरीफ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार युवती ने पुलिस और पत्रकारों के सामने आरोप लगाया कि उसे पटना का एक युवक शराब पिलाकर नेताओं के पास ले जाया करता था.
पटना. नशे में धुत एक युवती को बिहारशरीफ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार युवती ने पुलिस और पत्रकारों के सामने आरोप लगाया कि उसे पटना का एक युवक शराब पिलाकर नेताओं के पास ले जाया करता था. पिछले वर्ष भी वह शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी.
इस दौरान महिला ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक युवक उसे शराब पिलाकर नेताओं के सामने ले जाया करता था. सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान युवती ने पत्रकारों के सामने यह आरोप लगाया है. युवती मूलतः पटना की रहने वाली है. उसने पुलिस के सामने बताया कि पटना के शिवपुरी में किराना दुकानदार महिला के जरिए वह यहां के राकेश नाम के युवक के संपर्क में एक वर्ष पहले आई.
वही उसे झांसा देकर बिहारशरीफ ले आया है. वो उसे यहां पर उसे रोज शराब पिलाया करता है गुटखा खिलाता है और बड़े-बड़े नेताओं के सामने परोसा भी जाता है. युवती की इस बयान के बाद पुलिस वाले सन्न रह गए और उसे जल्दी-जल्दी अस्पताल से बिहार थाने ले गए. पुलिस का कहना है कि युवती के बयान की सच्चाई का पता किया जा रहा है. उसके बयान से लग रहा है कि यह पूरा मामला देह व्यापार से जुड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










