बोले डॉ अभिषेक आनंद- मुंह के कैंसर में शुरुआती पहचान जरूरी, आधुनिक इलाज से बढ़ती है ठीक होने की संभावना

Updated:
विज्ञापन

हेड एंड नेक कैंसर को लेकर साइंटिफिक सेशन का आयोजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारायणा कैंसर सेंटर ने हेड एंड नेक कैंसर पर एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया. विशेषज्ञों ने मुंह के कैंसर के शुरुआती पहचान, नवीनतम उपचार पद्धतियों जैसे सर्जरी, रेडिएशन और इम्यूनोथेरेपी पर विस्तार से चर्चा की.

विज्ञापन

Narayan Cancer Centre: सिर एवं गर्दन के कैंसर की पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों को लेकर रविवार को होटल चाणक्य में साइंटिफिक सेशन का आयोजन किया गया. नारायणा कैंसर सेंटर, इंडियन डेंटल एसोसिएशन (बिहार), आईडीए पाटलिपुत्र एवं आईडीए पटना सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हेड एंड नेक कैंसर अपडेट’ कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मुंह के कैंसर की शुरुआती अवस्था से लेकर सर्जरी, पुनर्निर्माण, रेडिएशन, लक्षित उपचार और इम्यूनोथेरेपी तक की जानकारी साझा की. आईडीए के अध्यक्ष डॉ कुमार मानवेंद्र ने बताया कि कैंसर का इलाज कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी से आगे आगे बढ़ गया है. अब इम्यूनोथेरेपी आ गया है.

विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अभिषेक आनंद, निदेशक एवं एचओडी, नारायणा कैंसर सेंटर एवं पारस एचएमआरआई, मेडिकल ऑन्कोलॉजी ने मुंह में कैंसर से पहले होने वाले घावों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुंह में लंबे समय तक रहने वाले असामान्य घाव या बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समय पर जांच से बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव है.उन्होंने मुंह के कैंसर में सर्जरी की आधुनिक तकनीकों पर भी चर्चा की.

डॉ आनंद ने कैंसरग्रस्त हिस्से को निकालने के बाद पुनर्निर्माण की तकनीकों और उनकी उपयोगिता पर जानकारी दी.साथ ही रेडिएशन उपचार की तकनीकों और हेड एंड नेक कैंसर की सर्जरी में इसकी भूमिका बताई.

इस अवसर पर डॉ. दीपक सिंह जूनियर कंसल्टेंट, हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी महावीर कैंसर संस्थान, पटना, डॉ. कुणाल रंजन, सीनियर कंसल्टेंट, हेड एंड नेक ऑनको सर्जरी, महावीर कैंसर संस्थान, पटना, डॉ. असीम मिश्रा, प्रोफेसर एवं एचओडी, हेड एंड नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, टाटा मेमोरियल सेंटर, वाराणसी एवं डॉ. शिव शंकर मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, आईजीआईएमएस, पटना मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने उन्नत हेड एंड नेक कैंसर में लक्षित उपचार एवं इम्यूनोथेरेपी की भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों ने चिकित्सकों के सवालों के जवाब भी दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन