ePaper

PHOTOS: पटना के अशोक राजपथ पर बन रहे डबल डेकर फ्लाइओवर की देखें तस्वीरें, जानिए खासियत..

Updated at : 31 Jul 2023 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: पटना के अशोक राजपथ पर बन रहे डबल डेकर फ्लाइओवर की देखें तस्वीरें, जानिए खासियत..

पटना के अशोक राजपथ पर डबल डेकर फ्लाइओवर का काम तेजी से चल रहा है. यह अब आकार लेता दिख रहा है. अशोक राजपथ पर इस डबल डेकर एलिवेटेड सड़क के बन जाने से लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी. देखिए खास तस्वीरें पटना में बन रहे इस विशेष सड़क की...

विज्ञापन
undefined

पटना के अशोक राजपथ पर डबल डेकर फ्लाइओवर बन रहा है. शहर के लोगों को जाम से अब मुक्ति मिलेगी. अशोक राजपथ में डबल डेकर फ्लाइओवर आकार लेने लगा है.

undefined

पटना कॉलेज के समीप दूसरे तल पर सुपर स्ट्रक्चर रखने का काम शुरू हो गया है. दो जगहों पर सुपर स्ट्रक्चर रखा गया है. पटना कॉलेज से खजांची रोड तक पहले तल पर सुपर स्ट्रक्चर रखने का काम हो चुका है. अब दूसरे तल पर फ्लाइओवर के निर्माण की तैयारी हो रही है.

Also Read: PHOTOS: पुराने तेवर में दिखने लगे लालू यादव, सियासी मैदान में उतर चुके राजद सुप्रीमो की देखें तस्वीरें..
undefined

सतह से पहले तल की ऊंचाई लगभग 26 फुट ऊपर है.जबकि सतह से दूसरे तल की ऊंचाई लगभग 47 फुट ऊपर है. पहले तल के फ्लाइओवर पर चढ़ने के लिए पटना कॉलेज के समीप रैंप का निर्माण हो रहा है.जबकि दूसरे तल के फ्लाइओवर से साइंस कॉलेज के पास उतरा जायेगा.

undefined

डबल डेकर फ्लाइओवर में बीएन कॉलेज से कुल्हड़िया कंप्लेक्स के बीच स्पैन तैयार हो रहा है. वहीं सिविल कोर्ट से पटना मेडिकल डेंटल कॉलेज के बीच पाइलिंग का काम हो रहा है.

undefined

पटना के कारगिल चौक से एनआइटी के बीच 2200 मीटर डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा है. पीएमसीएच में तीन मल्टीलेबल पार्किंग बनायी जा रही है. इस पार्किंग को अशोक राजपथ के इस डबल डेकर एलिवेटेड सड़क से जोड़ा जाएगा. जिससे वाहनों को पीएमसीएच आने-जाने में सहूलियत होगी.

undefined

अशोक राजपथ पर डबल डेकर एलिवेटेड रोड के पहले तल की लंबाई 1.50 किलोमीटर होगी जबकि दूसरे तल की लंबाई 2.20 किलोमीटर होगी. पहले तल से एनआइटी की तरफ से गांधी मैदान जबकि दूसरे तल से गांधी मैदान से एनआइटी की ओर आ सकेंगे. दो लेन की चौड़ाई दोनों तलों की होगी.

undefined

कारगिल चौक से एनआइटी तक बनने वाले इस डबल डेकर एलिवेटेड सड़क का शिलान्यास 4 सितंबर को किया गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था. इसके निर्माण का लक्ष्य 2024 तक रखा गया है.

undefined

जब इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया तब सीएम नीतीश कुमार एनडीए की सरकार में मुख्यमंत्री थे.

undefined

शिलान्यास के दौरान भाजपा जदयू के साथ थी और तत्कालिन उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी इस कार्यक्रम में शरीक हुए थे.

undefined

बता दें कि अशोक राजपथ पर लगभग रोजाना भीषण जाम लगी रहती है. इस डबल डेकर एलिवेटेड सड़क के बन जाने से लोगों को रोजाना के इस जाम से राहत मिलेगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन