डॉन बॉस्को एकेडमी : स्कूली बच्चों को कराया राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
डॉन बॉस्को एकेडमी की ओर से कक्षा 10वीं के बच्चों को शुक्रवार को राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
डॉन बॉस्को एकेडमी की ओर से कक्षा 10वीं के बच्चों को शुक्रवार को राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. इस दौरान बच्चों ने राजगीर की ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की. बच्चों ने पांडू पोखर, घोड़ा कटोरा, रोपवे और म्यूजियम में जाकर विभिन्न मूर्तियों को देखा और उसके इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की. इस दौरान बच्चों ने राजगीर के विभिन्न स्थलों के पीछे छिपे इतिहास की जानकारी लेते हुए अपनी जिज्ञासा को शांत किया. इस दौरान कक्षा 10वीं के 367 बच्चों ने नौका विहार और विभिन्न झूले का भी जमकर लुत्फ उठाया. शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में शिक्षक मधुकर सिंह, एलेन कॉवेल, शालिनी सिन्हा, सुशील ठाकुर व अन्य शिक्षकों का काफी योगदान रहा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन