डीएम सुनिश्चित करेंगे स्कूलों में एमडीएम के लिए खाद्यान्न की पूर्ति

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ एस सिद्धार्थ ने सभी जिला पदाधिकारियों से कहा है कि वह सुनिश्चित करें कि बिहार राज्य खाद्य निगम प्राथमिकता के आधार पर अन्य योजनाओं की जगह मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम ) के खाद्यान्न को विद्यालयों में उपलब्ध कराये, ताकि मध्याह्न भोजन का संचालन बाधित न हो.
अपर मुख्य सचिव ने लिखा सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र संवाददाता,पटना शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ एस सिद्धार्थ ने सभी जिला पदाधिकारियों से कहा है कि वह सुनिश्चित करें कि बिहार राज्य खाद्य निगम प्राथमिकता के आधार पर अन्य योजनाओं की जगह मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम ) के खाद्यान्न को विद्यालयों में उपलब्ध कराये, ताकि मध्याह्न भोजन का संचालन बाधित न हो. एसीएस ने जिला पदाधिकारियों को यह दिशा निर्देश मध्याह्न भोजन के लिए खाद्यान्न मिलने में आ रही बाधाओं के मद्देनजर दिये है. एसीएस डॉ सिद्धार्थ ने सभी जिला पदाधिकारियों से कहा है कि वह एमडीएम के लिए खाद्यान्न उपलब्धता की समय-समय पर समीक्षा करें. एसीएस ने जिला पदाधिकारियों को बताया है कि ऐसा देखा जा रहा है कि राज्य खाद्य निगम की तरफ से सबसे पहले जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है. मध्याह्न भोजन के लिए खाद्यान्न बाद में उपलब्ध कराया जाता है. इसकी वजह से विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन बाधित हो जाता है. जबकि सभी विद्यालयों में एमडीएम का संचालन प्रतिदिन किया जाना अनिवार्य है. एसीएस एस सिद्धार्थ ने दो टूक निर्देश दिये हैं कि मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में अनियमितता, विद्यार्थियों की उपस्थिति में फर्जीवाड़ा और निर्धारित मेनू का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




