ePaper

डीएम-एसएसपी व एसपी ध्वनि प्रदूषण से मुक्त कराये जिलाें को

Updated at : 12 Jul 2025 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम-एसएसपी व एसपी ध्वनि प्रदूषण से मुक्त कराये जिलाें को

हाइकोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर एक अहम निर्देश राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों सहित एसएसपी और एसपी को दिया है.

विज्ञापन

विधि संवाददाता, पटना हाइकोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर एक अहम निर्देश राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों सहित एसएसपी और एसपी को दिया है. कोर्ट ने राज्य के सभी जिलों के डीएम,एसएसपी और एसपी को कहा कि वह अपने जिलों को वायु व ध्वनि प्रदूषण से मुक्त बनाने के लिए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी दिशा निर्देश को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दें .कोर्ट ने सभी पुलिस स्टेशनों को कहा कि वे दिये गये दिशा निर्देश पर उठाये गये कदमों के बारे में पूरी रिपोर्ट बोर्ड को भेजना सुनिश्चित करेंगे. यही नहीं वे अपने अधिकार क्षेत्र में निर्धारित डेसिबल स्तर पर डीजे बजाना सुनिश्चित करेंगे .जुर्माना नहीं देने पर उपकरण को जब्त करें. सभी जिलों के डीएम,एसएसपी और एसपी यह भी सुनिश्चित करें कि अस्पताल, कॉलेज और स्कूल ‘नो हॉर्न जोन’ बन जाएं और ऐसे स्थानों पर उचित संकेत लगाये जायें .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन