बिहार के स्टार्टअप को मिलेगी नई ताकत, IIT मद्रास, बॉम्बे और टी-हब हैदराबाद से सीखकर बनेगा विकास मॉडल
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Jan 2026 8:33 PM
उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल की फाइल फोटो
Bihar News: बिहार में स्टार्टअप को कागजों से निकालकर जमीन पर उतारने की तैयारी है. राज्य सरकार आईआईटी मद्रास, आईआईटी बॉम्बे और टी-हब हैदराबाद के सफल मॉडल से सीख लेकर नवाचार, फंडिंग और मेंटरशिप के जरिए स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करेगी.
Bihar News: बिहार में अब स्टार्टअप सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है. राज्य सरकार बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देने जा रही है. इसके लिए देश के शीर्ष नवाचार केंद्र- आईआईटी मद्रास, आईआईटी बॉम्बे और टी-हब हैदराबाद का मॉडल अपनाया जाएगा. इन संस्थानों के विशेषज्ञ बिहार के स्टार्टअप सिस्टम का गहराई से अध्ययन करेंगे और यह बताएंगे कि यहां नवाचार, तकनीक और बिजनेस को कैसे तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है.
दिलीप जायसवाल ने रिपोर्ट तैयार करने का दिया निर्देश
बुधवार को उद्योग विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि अब केवल योजनाएं नहीं, बल्कि परिणाम दिखने चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश के सबसे सफल स्टार्टअप राज्यों और संस्थानों का तुलनात्मक अध्ययन कर एक ठोस और समयबद्ध रिपोर्ट तैयार की जाए. इसके तहत बिहार के इन्क्यूबेशन सेंटरों के प्रतिनिधि आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क, आईआईटी बॉम्बे के SINE और टी-हब हैदराबाद का दौरा करेंगे. वहां से फंडिंग मॉडल, स्टार्टअप मेंटरशिप, इंडस्ट्री कनेक्शन और मार्केट एक्सेस जैसे सफल प्रयोगों को बिहार में लागू किया जाएगा.
उद्योग मंत्री ने क्या कहा?
उद्योग मंत्री ने साफ कहा कि स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को सिर्फ प्रोत्साहन नहीं, बल्कि मजबूत सहयोग मिलेगा. राज्य के इन्क्यूबेशन सेंटर्स को वित्तीय और गैर-वित्तीय सहायता दी जाएगी. साथ ही स्टार्टअप के लिए मेंटरशिप इकोसिस्टम को मजबूत किया जाएगा, ताकि नए उद्यमियों को तकनीकी, प्रबंधन और बाजार से जुड़ी सही दिशा मिल सके. जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी सुविधाएं, प्रशिक्षण और मेंटर सपोर्ट के लिए उद्योग विभाग हर स्तर पर साथ खड़ा रहेगा.
बिहार में फिलहाल 22 इन्क्यूबेशन सेंटर्स एक्टिव
बिहार में फिलहाल 22 इन्क्यूबेशन सेंटर्स एक्टिव हैं, जिनके जरिए अब तक 90 विद्यार्थियों के स्टार्टअप का चयन किया जा चुका है. बीएयू सबौर, आईआईटी पटना, सीआईएमपी और एमिटी पटना जैसे संस्थानों की इसमें अहम भूमिका रही है. वर्तमान में इन सेंटरों से 700 से अधिक स्टार्टअप जुड़े हुए हैं, जिन्हें 300 से ज्यादा मेंटर मार्गदर्शन दे रहे हैं. सरकार का मानना है कि अगर सही मॉडल और मजबूत नेटवर्क मिला, तो बिहार के युवा भी देश के बड़े स्टार्टअप हब्स को टक्कर दे सकते हैं और राज्य में रोजगार व नवाचार की नई कहानी लिख सकते हैं.
Also Read: Bihar News: आपका भी सरकारी काम अटका है? अब सीधे अफसर से करें शिकायत, नीतीश ने तय किए हफ्ते में 2 दिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










