मसौढ़ी के उस्मानचक मुसहरी में फैला डायरिया

Updated:
विज्ञापन
मसौढ़ी के उस्मानचक मुसहरी में फैला डायरिया

patna news: मसौढ़ी . प्रखंड के उस्मानचक मुसहरी में विगत एक सप्ताह से दर्जन भर परिवार डायरिया से संक्रमित हो गये हैं.

विज्ञापन

मसौढ़ी . प्रखंड के उस्मानचक मुसहरी में विगत एक सप्ताह से दर्जन भर परिवार डायरिया से संक्रमित हो गये हैं. हालांकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसौढ़ी की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और इससे संक्रमित लोगों का उपचार के साथ दवा का वितरण करते हुए गांव में ब्लीचिंग का छिड़काव कराया है. जानकारी के अनुसार विगत तीन चार दिनों के भीतर उस्मानचक मुसहरी के बिजली मांझी, छोटे मांझी, फुलवंती देवी, कलावती देवी, अर्जुन कुमार, अशोक कुमार, संतोष मांझी, रंजन कुमार, संजय मांझी, उदय मांझी, पुणे देवी, गोरख मांझी, सुरेश मांझी शंकर मांझी, सुनील कुमार, आकाश व तेजू समेत दर्जन भर से अधिक लोग डायरिया के संक्रमण के चपेट में आ गये और उन्हें कै-दस्त शुरू हो गया. इसी बीच सूचना पाकर पीएचसी की टीम दवा व अन्य सामान के साथ गांव में पहुंची और लोगों का उपचार शुरू किया. पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ रामानुजम सिंह ने कहा कि दो-तीन दिन पहले से उस्मानचक में डायरिया से संक्रमित लोग अब पूरी तरह ठीक हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर रख रही है. उन्होंने बताया कि उनके बीच दवा का वितरण करने के साथ साथ साफ सफाई को लेकर उन्हें जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन