Dengue In Bihar: 24 घंटों में पटना में इतने डेंगू के मरीज मिले, अब तक 188 हुई मरीजों की संख्या

Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Aug 2025 3:19 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Dengue In Bihar: पटना में पिछले 24 घंटों के दौरान सात डेंगू के नए मरीज मिले. जिसके बाद अब तक मरीजों की टोटल संख्या 188 हो गई. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. साथ ही घर के आस-पास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी जा रही.

विज्ञापन

Dengue In Bihar: पटना में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को जिले में सात नये मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद टोटल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 188 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नये मरीज पाटलिपुत्र, बांकीपुर और न्यू राजधानी इलाके से मिले हैं. इन इलाकों में डेंगू के लगातार मामले सामने आ रहे हैं.

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

इसके साथ ही विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव तेज करने का निर्देश दिया है. लगातार मिल रहे डेंगू के केस को देखते हुए पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने लोगों से घरों के आस-पास पानी जमा न होने देने और सावधानी बरतने की अपील की है.

इन हॉस्पिटल में पहुंच रहे मरीज

पटना के कई हॉस्पिटल जैसे कि पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और एनएमसीएच समेत अन्य अस्पतालों में डेंगू के मरीज पहुंच रहे. हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक गंभीर स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है. पटना के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसी स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

ये सभी सावधानियां बरतें…

लोगों से अपने घर और आस-पास के इलाके में पानी जमा नहीं होने देने, दिन हो या फिर रात सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल, कूलर, गमले और अन्य सामानों में पानी समय-समय पर बदलते रहने, फुल बाजू वाले कपड़े पहनने कहे साथ अन्य तमाम सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है.

नगर निगम एक्टिव

हालांकि, नगर निगम फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव का अभियान लगातार चला रहा है. आम लोगों के नंबरों पर रैंडम कॉल कर छिड़काव की स्थिति की जांच की जा रही है. अगर किसी मोहल्ले या घर में छिड़काव नहीं हुआ है, तो लोग हेल्पलाइन 155304 पर शिकायत कर सकते हैं. निगम ने नागरिकों से गमले, कूलर, एसी ट्रे आदि में पानी जमा न होने देने और कर्मचारियों को सहयोग देने की अपील की है.

Also Read: Bihar Crime: बिहार में बैरक से मिली पुलिसकर्मी की लाश, बहन का आरोप- हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन