ePaper

जलजमाव से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Updated at : 05 Apr 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से नाराज लोगों का प्रदर्शन

patna news: पटना सिटी. पटना नगर निगम बांकीपुर अंचल से जुड़े कस्तूरबा नगर मुहल्ला रोड नंबर छह में कायम जलजमाव से नाराज नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

पटना सिटी. पटना नगर निगम बांकीपुर अंचल से जुड़े कस्तूरबा नगर मुहल्ला रोड नंबर छह में कायम जलजमाव से नाराज नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वार्ड संख्या 47 में पड़ने वाले उक्त मुहल्ला में जलजमाव की वजह से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है. खासतौर पर महिलाओं व बच्चों को परेशानी अधिक होती है. स्थिति यह है कि जलजमाव से सड़कों पर जमा पानी सड़ने लगा है. जिससे दुर्गंध उठ रही है. मंदिर पूजा अर्चना के लिए जलजमाव में आवाजाही करनी पड़ती है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इसकी सूचना जन प्रतिनिधि से ले निगम के अधिकारियों तक को दी है. इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ. ऐसे में प्रदर्शन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर सड़क पर उतर आंदोलन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन