Made in Bihar: दुनिया में मेड इन बिहार की बढ़ी मांग, छपरा में बने रेल इंजन का होगा निर्यात

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

bihar

Made in Bihar: रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में सारण के मढौरा में इस फैक्टरी में बने करीब 100 लोकोमोटिव का जल्द निर्यात शुरू होनेवाला है. बिहार में जिस फैक्टरी की लालू प्रसाद ने सिर्फ घोषणा की थी, काम नहीं किया.

विज्ञापन

Made in Bihar: पटना. दुनिया में अब मेड इन बिहार की मांग बढ़ने लगी है. छपरा में बने रेल इंजन का जल्द ही विदेशो में निर्यात होगा. इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में कहा कि बिहार के मढ़ौरा स्थित रेल कारखाने में तैयार होनेवाले इंजन का बहुत जल्द निर्यात शुरू हो जाएगा. मेड इन बिहार लोकोमोटिव दुनिया में जानेवाला है. रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में सारण के मढौरा में इस फैक्टरी में बने करीब 100 लोकोमोटिव का जल्द निर्यात शुरू होनेवाला है. बिहार में जिस फैक्टरी की लालू प्रसाद ने सिर्फ घोषणा की थी, काम नहीं किया. 2014 से उस फैक्टरी पर काम चालू किया गया. इस पर सदस्यों ने मेजें थपथपाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

माल और यात्री यातायात दोनों में वृद्धि

रेल मंत्रालय के कामकाज पर उच्च सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा कि माल और यात्री यातायात दोनों में वृद्धि हुई है. भारत से रेल के डिब्बों का भी विभिन्न देशों को निर्यात किया जा रहा है. वैष्णव ने कहा कि यात्री तथा माल यातायात दोनों में वृद्धि देखी जा रही है. उन्होंने जोर दिया कि रेलवे माल ढुलाई से राजस्व अर्जित करते हुए यात्री किराए में सब्सिडी देता है.

भारत में कम है रेल किराया

रेलमंत्री ने कहा कि यूरोपीय देशों से ही नहीं बल्कि भारत में ट्रेनों का किराया पड़ोसी देशों के मुकाबले में बेहद कम है. रेलमंत्री ने कहा कि प्रति किलोमीटर वास्तविक लागत 1.38 रुपये है, जबकि यात्रियों से 72 पैसे ही लिए जाते हैं. अगर 350 किलोमीटर की यात्रा को देखें, तो भारत में सामान्य श्रेणी का किराया 121 रुपये है. वहीं पाकिस्तान में यह 400 रुपये और श्रीलंका में 413 रुपये है.

Also Read: Bihar Jobs: बिहार सरकार को नहीं मिल रहे कॉलेजों के लिए प्रिंसिपल, 173 पदों के लिए आये केवल 156 अभ्यर्थी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन