हरियाणा को हरा कर झारखंड की टीम बनी जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

Womens Hockey Champion

Junior National Women’s Hockey Champion: झारखंड टीम हरियाणा को हराकर चैंपियन बनी. फाइनल में झारखंड ने कल मंगलवार को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी हरियाणा को 2-1 से हरा कर लगातार दूसरे वर्ष खिताब जीता. मालूम हो झारखंड टीम इससे पहले 2024, 2019 और 2018 में भी विजेता रह चुकी है.

विज्ञापन

Junior National Women’s Hockey Champion: झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर से अपने राज्य का नाम रोशन कर दिया है. कल अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम ने राज्य के खेल प्रेमियों को स्वर्ण पदक का तोहफा दिया. 01 से 12 अगस्त तक काकीनाड़ा (आंध्रप्रदेश) में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में झारखंड ने कल मंगलवार को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी हरियाणा को 2-1 से हरा कर लगातार दूसरे वर्ष खिताब जीता.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वीटी डुंगडुंग ने किये पांच गोल

फाइनल में झारखंड की स्टार फॉरवर्ड स्वीटी डुंगडुंग ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी. टूर्नामेंट में यह उनका पांचवां गोल था, जिससे वह सबसे ज्यादा गोल करनेवाली खिलाड़ी बनीं. दो मिनट बाद शांति कुमारी ने दूसरा गोल दागा, जिससे स्कोर 2-0 हो गया. 52 वें मिनट में हरियाणा की कीर्ति ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन झारखंड की डिफेंस ने मजबूती से बढ़त बनाये रखी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

तीन वर्गों में चैंपियन बन झारखंड ने रचा इतिहास

मालूम हो झारखंड टीम इससे पहले 2024, 2019 और 2018 में भी विजेता रह चुकी है. खास बात यह है कि इस वर्ष महिला हॉकी के सीनियर, जूनियर और सब जूनियर तीनों वर्गों में झारखंड ने चैंपियन बन कर नया इतिहास रचा है. खिताब जीतने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे राज्य के खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया.

इसे भी पढ़ें

Crime News: खुद को पुलिस बताकर दिया झांसा, नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपियों को पलामू पुलिस ने दबोचा

पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, दर्जनों घायल, बड़कागांव पुलिस छावनी में तब्दील

Independence Day 2025: आज भी गुमला की वादियों में गूंजती हैं आजादी के दीवाने बख्तर साय और मुंडल सिंह की वीरता की कहानियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola