गंगा किनारे पड़ा था अज्ञात युवक का शव

Updated at : 09 May 2024 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा किनारे पड़ा था अज्ञात युवक का शव

पटना सिटी. गंगा में बह कर आये एक अज्ञात युवक का शव गंगा तट से बुधवार को मालसलामी थाना पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

पटना सिटी. गंगा में बह कर आये एक अज्ञात युवक का शव गंगा तट से बुधवार को मालसलामी थाना पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस को गंगा स्नान के लिए पहुंचे नागरिकों से सूचना मिली थी पत्थर घाट पर पाया संख्या-216 के समीप किसी अज्ञात युवक का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष होगी. शव देखने से प्रतीक होता है कि वह दो से तीन दिन पुराना है. ऐसे में आशंका है कि शव गंगा में बह कर आ गया है. मृतक के शरीर पर जींस की पैंट व चेक शर्ट है. जानवरों ने सिर का हिस्सा नोच लिया है. पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. बताते चलें कि मंगलवार की शाम खाजेकलां थाना के नौजर घाट से पुलिस ने लगभग 25 वर्षीया अज्ञात महिला का कफन में लिपटा शव बरामद किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन