गंगा तट पर मिला अज्ञात युवक का शव
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 07 Apr 2025 7:40 PM
patna news: पटना सिटी. खाजेकलां थाना क्षेत्र के खाजेकलां घाट से पश्चिम में गंगा तट पर पुलिस ने लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है.
पटना सिटी. खाजेकलां थाना क्षेत्र के खाजेकलां घाट से पश्चिम में गंगा तट पर पुलिस ने लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है.
सोमवार की दोपहर में गंगा तट पर शव पड़े होने की सूचना नागरिकों की ओर से दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा.
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि शव देखने से प्रतीक होता है कि शव दो से तीन दिन पुराना है. शरीर पर किसी तरह के चोट या जख्म के निशान नहीं है. प्रारंभिक जांच पड़ताल से लगता है कि गंगा में डूबने से युवक की मौत हुई होगी.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो पायेगी. पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. शव की पहचान आसपास के लोगों से कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है. गंगा तट अज्ञात का शव मिलने के बाद वहां पर सनसनी फैल गयी. काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गये थे.
बख्तियारपुर. शव की हुई पहचान
बख्तियारपुर. रविवार की सुबह बख्तियारपुर स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पश्चिम रवाइच गांव के समीप स्थित रेल ट्रैक से बरामद शव की पहचान हो गयी है. पुलिस के अनुसार मृतक अंसार आलम, पिता हसीबुद्दीन किशनगंज का रहने वाला था. पहचान के बाद पुलिस की सूचना पर उसके परिवार वाले बख्तियारपुर पहुंचें. पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है.ट्रेन से गिरकर यात्री हुआ जख्मी
बख्तियारपुर. बख्तियारपुर स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के समीप ट्रेन से गिरकर एक यात्री जख्मी हो गया. पुलिस के अनुसार जख्मी यात्री सुल्तान हुसैन विक्रम का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार ट्रेन की चपेट में उसका एक पैर कट कर अलग हो जाने से उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बीन हुई है. पुलिस उपचार के लिए उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










