पटना जंक्शन पर रुकी सीएसएमटी एक्सप्रेस में चोरी, 17 हजार नकद व कागजातों से भरा महिला का पर्स ले गए
पटना जंक्शन की तस्वीर
पश्चिम बंगाल की महिला यात्री का पर्स मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस से चोरी हो गया, जिसमें 17 हजार रुपये नकद, आधार और पैन कार्ड सहित अन्य सामान थे. यह घटना पटना जंक्शन पर हुई जब ट्रेन रुकी हुई थी. रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पश्चिम बंगाल के वर्धमान की रहने वाली महिला यात्री नाजुक सिंह का पर्स बदमाशों ने मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस से गायब कर दिया. उस पर्स में उनके 17 हजार नकद रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य सामान थे. यह घटना उस समय घटित हुई जब ट्रेन पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रूकी हुई थी.
नाजूक सिंह अपने पति निशांत कुमार सिंह व अन्य परिजनों के साथ मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस से इलाज कराने जा रही थी. इस दौरान उन्हें नींद लग गयी. ट्रेन जब पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची तो उनकी नींद खुली और पाया कि उनका पर्स गायब है. इसके बाद ट्रेन खुल गयी और वह कोई कंपलेन नहीं कर पायी. जब ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंची तो उन्होंने वहां के जीआरपी में पर्स के गायब होने की जानकारी दी. उनका आवेदन पटना जंक्शन जीआरपी पहुंचा और फिर केस दर्ज कर रेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
हालांकि इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









