टॉप 10 में शामिल 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Patna News : एसआइटी, डीआइयू और फुलवारी थाने की पुलिस ने टॉप 10 में शामिल इनामी कुख्यात जैद अनवर को गिरफ्तार कर लिया है.
संवाददाता, पटना
एसआइटी, डीआइयू और फुलवारी थाने की पुलिस ने टॉप 10 में शामिल इनामी कुख्यात जैद अनवर को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में शुक्रवार को पश्चिमी एसपी सरथ आरएस ने बताया कि स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि जैद अनवर फुलवारी के इशोपुर में छिपा हुआ है. इसके बाद टीम ने नहर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित पर हत्या, लूट, दंगा, एनडीपीएस के 20 मामले दर्ज हैं. बौली मोहल्ला निवासी जैद अनवर 2013 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था. तब से लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था. कई बार गिरफ्तारी भी हुई है. जेल से छूटने के बाद फिर से अपराध की दुनिया में शामिल हो जाता था. कई साल से पुलिस उसे तलाश कर रही थी. जैद पर अरवल में भी कई मामले दर्ज हैं. एसपी ने बताया जैद के गिरोह में और कई लोग शामिल हैं, जिसकी पहचान की जा रही है. उसकी गिरफ्तारी भी की जायेगी. उन्होंने बताया कि पटना पुलिस द्वारा टॉप मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची तैयार की गयी है. उसमें इनामी अपराधी भी शामिल है. पिछले कई केसों में जैद फरार चल रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




