ePaper

Bihar News: कोलकाता से पटना आ रही बस से 1000 कारतूस जब्त, पूर्वी चंपारण के रहनेवाला है गिरफ्तार युवक

Updated at : 21 Feb 2022 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: कोलकाता से पटना आ रही बस से 1000 कारतूस जब्त, पूर्वी चंपारण के रहनेवाला है गिरफ्तार युवक

युवक पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन के बल्लापुर गांव के महेश महतो का बेटा शिवनाथ प्रसाद कुशवाहा बताया जाता है. उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह रविवार को उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी.

विज्ञापन

नवादा जिले के रजौली समेकित जांच चौकी से रविवार की सुबह कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस से उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने जांच के दौरान 1000 कारतूसों के साथ एक युवक को हिरासत में लिया. युवक पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन के बल्लापुर गांव के महेश महतो का बेटा शिवनाथ प्रसाद कुशवाहा बताया जाता है. उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह रविवार को उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी.

बरामद कारतूस व हिरासत में लिये गये युवक

इसी दौरान बंगाल से आ रही वैशाली ट्रैवल्स नामक बस (डब्ल्यूबी 76ए 3778) जो पटना तक जाती है, उसे रोका गया व यात्रियों के बैगों व थैलियों की जांच की गयी. जांच के दौरान पीछे रखे एक बैग में कारतूस मिले. इस मामले में युवक शिवनाथ प्रसाद कुशवाहा को हिरासत में लिया गया है. बैग में थ्री फिफ्टीन के 500, पिस्टल के प्वाइंट थ्री टू के 400 व बंदूक के 100 कारतूस मिले हैं. बरामद कारतूस व हिरासत में लिये गये युवक को लेकर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी को सूचना दी गयी.

युवक पर आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष व सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह दलबल के साथ वहां पहुंचे और हिरासत लिये युवक को कब्जे में लेकर थाने ले गये. हालांकि, इससे पहले बस में सवार सभी यात्रियों की सघन जांच की गयी एवं उनके पहचान पत्रों से नाम को भी नोट किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि हिरासत में लिये गये युवक पर आगे की कार्रवाई थाना द्वारा की जायेगी.

पुलिस ने 1000 कारतूसों के साथ एक युवक को हिरासत में लिया

नवादा जिले के रजौली समेकित जांच चौकी से रविवार की सुबह कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस से उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने जांच के दौरान 1000 कारतूसों के साथ एक युवक को हिरासत में लिया. युवक पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन के बल्लापुर गांव के महेश महतो का बेटा शिवनाथ प्रसाद कुशवाहा बताया जाता है. उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह रविवार को उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी.

Also Read: Bihar News: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने सुपारी-जर्दा कारोबारी को मारी गोली, मौत
यात्रियों के बैगों व थैलियों की जांच की गयी

इसी दौरान बंगाल से आ रही वैशाली ट्रैवल्स नामक बस (डब्ल्यूबी 76ए 3778) जो पटना तक जाती है, उसे रोका गया व यात्रियों के बैगों व थैलियों की जांच की गयी. जांच के दौरान पीछे रखे एक बैग में कारतूस मिले. इस मामले में युवक शिवनाथ प्रसाद कुशवाहा को हिरासत में लिया गया है. बैग में थ्री फिफ्टीन के 500, पिस्टल के प्वाइंट थ्री टू के 400 व बंदूक के 100 कारतूस मिले हैं. बरामद कारतूस व हिरासत में लिये गये युवक को लेकर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी को सूचना दी गयी.

थानाध्यक्ष व सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह दलबल के साथ वहां पहुंचे और हिरासत लिये युवक को कब्जे में लेकर थाने ले गये. हालांकि, इससे पहले बस में सवार सभी यात्रियों की सघन जांच की गयी एवं उनके पहचान पत्रों से नाम को भी नोट किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि हिरासत में लिये गये युवक पर आगे की कार्रवाई थाना द्वारा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन